Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
25 मई 2026
Epaper

एनआईए चार्जशीट में खुलासा- लश्कर ने करवाया था पहलगाम हमला

एनआईए चार्जशीट में खुलासा- लश्कर ने करवाया था पहलगाम हमला
एनआईए चार्जशीट में खुलासा- लश्कर ने करवाया था पहलगाम हमला

पाकिस्तान के कसूर में रहता है मास्टरमाइंड साजिद जट्ट; 2019 में द रेजिस्टेंस फ्रंट बनाया था
नई दिल्ली।
कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की चार्जशीट में हुआ है। हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्ट उर्फ लंगड़ा था।
साजिद, पाकिस्तान के लाहौर में कसूर में रहता है। साजिद जट्ट ही आतंकियों का मेन हैंडलर था। हमले के दौरान उसने तीनों आतंकियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। वह उन्हें रियल टाइम डायरेक्शन दे रहा था। उसने ही हमले वाली जगह बैसरन वैली की लोकेशन भेजी थी।
हमले के दौरान भी वह लगातार आतंकियों से बात कर रहा था। 15 दिसंबर 2025 को दाखिल चार्जशीट की डिटेल्स अब सामने आई हैं। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6द्मद्व दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था।
टूरिस्ट गाइड बताते तो हमला नहीं होता
एनआईए चार्जशीट के मुताबिक टूरिस्ट गाइड परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार वक्त रहते जानकारी देते तो हमला को टाला जा सकता था। दोनों गाइड ने आतंकियों को बैसरन में देखा था लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बताया। दोनों गाइड्स गिरफ्तार हो चुके हैं।
हमले से एक दिन पहले तीनों आतंकियों ने गाइड परवेज की झोपड़ी में खुदा के नाम पर मदद मांग कर खाना खाया। जाते वक्त रोटी-सब्जी भी साथ ले गए थे। तीनों आतंकियों ने फायरिंग से पहले बैसरन घाटी में एक पेड़ के नीचे खाना खाया। वारदात के बाद तीनों ने धार्मिक नारे लगाते हुए हर्ष फायरिंग भी की थी।
चार्जशीट के मुताबिक यह हमला धर्म के आधार पर टारगेटेड मर्डर का है, जिसमें 25 टूरिस्ट और एक लोकल की मौत हुई। 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को भी आरोपी बनाया है।