Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
25 मई 2026
Epaper

ट्विशा की मौत के 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

ट्विशा की मौत के 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि
ट्विशा की मौत के 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि

एक्ट्रेस ट्विशा की मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार भावुक होकर रो पड़ा।

इससे पहले रविवार को ही दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल AIIMS में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई। पोस्टमॉर्टम से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल AIIMS में ही सुरक्षित रखे गए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी।

12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

ट्विशा के अंतिम संस्कार और शवयात्रा की तस्वीरें

ट्विशा का भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद मॉचुर्री से बाहर लाया गया।

ट्विशा का भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद मॉचुर्री से बाहर लाया गया।

ट्विशा की अर्थी को कंधा देते परिजन।

ट्विशा की अर्थी को कंधा देते परिजन।

परिजन और करीबियों ने कंधे पर उठाकर अर्थी शव-वाहन तक पहुंचाई।

परिजन और करीबियों ने कंधे पर उठाकर अर्थी शव-वाहन तक पहुंचाई।

इस दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

इस दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

एम्स से भदभदा विश्राम घाट के लिए शव रवाना किया गया।

एम्स से भदभदा विश्राम घाट के लिए शव रवाना किया गया।

ट्विशा शर्मा को उसके भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी।

ट्विशा शर्मा को उसके भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी।

सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस को स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं। भोपाल कोर्ट में सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच CBI से कराने पर सहमति दे दी है।

ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया। 7 दिन की रिमांड पर सौंपा गया।

ट्विशा के पति समर्थ को शनिवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया। 7 दिन की रिमांड पर सौंपा गया।