Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
25 मई 2026
Epaper

बलूचिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 24 लोगों की मौत, 82 घायल, रेलवे ट्रेक पर हुआ था हमला, कई डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार को एक आत्मघाती हमले में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 घायल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह हादसा एक रेलवे ट्रैक के नजदीक हुआ, जिसके चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई।

ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के असर से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक से उठता धुएं का गुबार।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक से उठता धुएं का गुबार।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक पर आग लग गई और ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इस दौरान वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।

धमाके के बाद रेलवे ट्रैक पर आग लग गई और ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इस दौरान वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई।

ब्लास्ट के बाद एक बोगी रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बोगी की छत पर चढ़कर आग बुझाने में जुटे राहतकर्मी।

ब्लास्ट के बाद एक बोगी रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बोगी की छत पर चढ़कर आग बुझाने में जुटे राहतकर्मी।

ब्लास्ट के बाद क्रॉसिंग के करीब खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई।

ब्लास्ट के बाद क्रॉसिंग के करीब खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई।

विस्फोट के बाद कई बोगियां पटरी से उतर गईं। लोग बोगी में से लाशों को निकालने में जुटे हैं।

विस्फोट के बाद कई बोगियां पटरी से उतर गईं। लोग बोगी में से लाशों को निकालने में जुटे हैं।

विस्फोट के बाद पटरी के नजदीक बहुत बड़ा गड्ढ़ा बन गया। एक पुलिसकर्मी गड्ढ़े से सैंपल निकाल रहा है।

विस्फोट के बाद पटरी के नजदीक बहुत बड़ा गड्ढ़ा बन गया। एक पुलिसकर्मी गड्ढ़े से सैंपल निकाल रहा है।

किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली

बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की।

फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं।

जाफर एक्सप्रेस को पहले भी निशाना बनाया गया

जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान रेलवे की एक लंबी दूरी की प्रमुख पैसेंजर ट्रेन है। यह ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा को पाकिस्तान के बड़े शहरों से जोड़ती है।

यह बलूचिस्तान समेत कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरती है। हाल के सालों में बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर कई बड़े हमले हो चुके हैं।

यह ट्रेन जिन इलाकों से गुजरती है वहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दबदबा है, इस वजह से इस ट्रेन को कई बार निशाने पर लिया गया है। पिछले साल BLA ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। तब BLA ने 214 पैसेंजर्स को बंधक बनाने और 30 सैनिकों की हत्या की बात कही थी।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है

बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे। लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है।

BBC के मुताबिक बलूचिस्तान में आजादी की मांग करने वाले कई संगठन हैं, लेकिन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे ताकतवर संगठन है। ये संगठन 70 के दशक में अस्तित्व में आया और 21वीं सदी में इसका प्रभाव बढ़ा है।

BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तानी सरकार और चीन से मुक्ति दिलाना चाहता है। उनका मानना है कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर उनका हक है। पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को 2007 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।