Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 अप्रैल 2026
Epaper

राजकीय बालिका विद्यालय पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूछता रहा बुजुर्ग फरियादी

राजकीय बालिका विद्यालय पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूछता रहा बुजुर्ग फरियादी
राजकीय बालिका विद्यालय पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूछता रहा बुजुर्ग फरियादी

दैनिक सम्राट संवाददाता
राजाखेड़ा/धौलपुर
। जिले के राजाखेड़ा स्थित राजकीय बालिका विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने पर 75 वर्षीय परेशान फरियादी दीवान सिंह दिवाकर और ओम प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक) ने अब मुख्यमंत्री सात बार हुए आदेशों  को सिर पर पगड़ी में संजोकर, मुख्य मंत्री के आदेश सिर माथे मानते हुए  प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। और जने जने से पूछता रहा कि अतिक्रमण कब हटेगा? कब विद्यालय की जगह पर विद्यालय बनेगा?
 मुख्यमंत्री का आदेश सिर माथे मानते हुए धौलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे बुजुर्ग ने  स्पष्ट  रूप से कहा कि जब उच्च स्तर से निर्देश जारी हो चुके हैं, तो फिर जमीनी स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रधानमंत्री तय करेंगे अतिक्रमण हटाना? वर्षो निकलने के बाद सरकारी विद्यालय की जमीन का सीमांकन हुआ, अतिक्रमण की पुष्टि हुई, नापने के नाम पर हजारों रुपए व्यय हुए। परन्तु अब विलंब सहन नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण  शहर से तीन किमी दूर विद्यालय पहुंचने से छात्राओं की असुरक्षा, अतिक्रमित जमीन के समीपस्थ महात्मा  गांधी गोपीनाथ राजाखेड़ा, जो कक्षा 1से 12 तक है, मात्र एक कमरे में चल रहा है।  शिक्षा का विस्तार मेरा  लक्ष्य है। 
बुजुर्ग ने बताता कि मैं दिवाकर हूं, अनुसूचित जाति का व्यक्ति हूं, लड़ाई नहीं लड़ सकता, लेकिन जनहित के लिए प्रयास कर रहा हूं। कबीर की भांति मेरा कोई दोस्त और दुश्मन नहीं है जनहित की बात यदि किसी को बुरी लगती है तो वह व्यक्ति अपनी जमीन शिक्षा के नाम पर दान कर दे। इस गंभीर मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 
फरियादियों का कहना है कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे पुन:  मुख्यमंत्री के पास जाकर कहेंगे कि आपकी नहीं सुन रहे , हमें मोदी के पास भिजवा दीजिए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस अतिक्रमण पर ठोस कार्रवाई करता है।