Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस शुरू, पहुंचेंगे सितारे

फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस शुरू, पहुंचेंगे सितारे
फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस शुरू, पहुंचेंगे सितारे

दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस आज से शुरू हो चुका है। ये 12-23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित हो रहा है। आलिया भट्ट इस फेस्टिवल में शामिल होने फ्रांस पहुंच चुकी हैं। फ्रेंच रिवेरा के होटल मार्टिनेज के बाहर आलिया की पहली झलक सामने आई है।

तस्वीरों में आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका 'वाटर कलर' जैसा प्रिंट था। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे।

आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा। फिलहाल इस ड्रेस के डिजाइनर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

देखें आलिया की तस्वीरें……

आलिया का लुक समर-रेडी (गर्मी के अनुकूल) दिखाई दिया।

आलिया का लुक समर-रेडी (गर्मी के अनुकूल) दिखाई दिया।

कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में फोटोशूट कराया।

कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में फोटोशूट कराया।

इस दौरान आलिया काफी सिंपल और क्लासी नजर आईं।

इस दौरान आलिया काफी सिंपल और क्लासी नजर आईं।

आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

फेस्टिवल के आगाज के साथ जानिए, इस साल भारत के कौन से सेलेब्स रेड कार्पेट पर पहुंचेंगे, कौन सी फिल्में दिखाई जाएंगी, भारत की कांस में क्या अचीवमेंट्स हैं और क्या है कांस का भव्य इतिहास। साथ ही देखेंगे इंडियन सेलेब्स के कांस से कुछ चुनिंदा लुक्स-

ये इंडियन सेलेब्स कांस में हो रहे हैं शामिल

इस साल भारत से ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट में पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट, लॉरियल पेरिस की तरफ से कांस में आई हैं। तभी से कयास लग रहे हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दौरे पर पड़ा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जनता से कम-से-कम ट्रेवल करने और कम तेल-ईंधन इस्तेमाल करने की अपील की है। यही वजह रही कि महाराष्ट्र का सांस्कृतिक विभाग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि पीएम मोदी की अपील के बाद विभाग का प्रतिनिधिमंडल अब कांस नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में वाहनों का इस्तेमाल कम किया जाएगा और जरूरी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

कांस 2026 में छाएगा भारत का रीजनल सिनेमा

कांस में इंडो-अमेरिकन फिल्म बॉम्बे स्टोरीज की स्क्रीनिंग भी कांस में होगी। ये फिल्म मंटों के उपन्यास पर बनी है, जो 1930 के दशक की बॉम्बे में रहनेवालीं सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाती है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस में मौजूद रहेंगी।

इसके क्लासिकल सेगमेंट में 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म अम्मा अरियन की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी।