Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
12 अप्रैल 2026
Epaper

मोदी बोले- ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा, विकसित बंगाल की दिशा में हमारा पहला कदम

मोदी बोले- ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा,  विकसित बंगाल की दिशा में हमारा पहला कदम
मोदी बोले- ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा, विकसित बंगाल की दिशा में हमारा पहला कदम

वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया PM ने

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। PM ने पूर्व वर्धमान में कहा- बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है।

मुर्शिदाबाद में मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी और बाहरी लोगों के खिलाफ है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए।

असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

PM बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर कर देगी

PM मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।

मोदी ने कहा- बंगाल की जनता ने मां, माटि और मानुश के नारे से प्रेरित होकर, बहुत आशा और उमंग के साथ टीएमसी को एक मौका दिया लेकिन सत्ता में आते ही टीएमसी वामपंथियों की कॉर्बन कॉपी बन गई।

प्रधानमंत्री ने कहा- वामपंथियों से जुड़े सभी गुंडे और गिरोह तृणमूल में शामिल हो गए हैं। टीएमसी ने अब हर चीज का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है- हथियारों, नशीले पदार्थों और मवेशियों की तस्करी से लेकर उन कटौतियों और कमीशनों तक, जो कभी वामपंथियों की पहचान हुआ करती थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य में ‘कट मनी’, कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे, जिससे युवाओं को फायदा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र के अनुसार, सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।

मोदी बोले- ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा

पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा। बीजेपी के राज में सचिवालय तक भयमुक्त और ट्रांसपेरेंट व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त होगी और सिंडिकेट की जगह हर काम के लिए पारदर्शी प्रोसेस बनया जाएगा।

बीजेपी सरकार में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई होगी। टीएमसी के 15 साल के राज ने बंगाल के हर नागरिक हर परिवार को सिर्फ भयभीत रखा है। ये चुनाव इसी भय को मिटाने का चुनाव है। TMC के भय से मुक्त और भाजपा के भरोसे से युक्त बंगाल हमें बनाकर देना है।

यही विकसित बंगाल की दिशा में हमारा पहला कदम होगा। बंगाल के पास वोट है। इतना लंबा समुद्री तट है, उपजाऊ जमीन है। बंगाल का सामर्थ्य किसी से भी कम नहीं है। अगर कमी है तो सुशासन की कमी है। नियत की कमी है। वर्धमान को तो धान का कटोरा भी कहा जाता है। इस क्षेत्र की पहचान जूट से रही है। जमीन ऐसी है साल में 3 बार फसल ली जा सकती है।

सीताभोग मिहीदान की मीठी सुगंध दुनिया भर में फैलती है। आलू खरीद का वादा किया था लेकिन आज आलू सड़ रहा है। हर किसान का यही हाल है। बंगाल बीजेपी ने अनेक घोषणाएं की हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि 9 हजार रुपया मिलेगी। 6 हजार केंद्र से 3 हजार बंगाल की बीजेपी सरकार देगी। जूट की खेती और उद्योग के गौर व को फिर से स्थापित कयिा जाएगा।

शाह बोले- कुर्माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करेगी भाजपा

बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- भाजपा ने तय किया है कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करेंगे। राजबंशी और कुर्माली दोनों भाषाएं बंगाल, असम और झारखंड की प्रमुख भाषाएं हैं, और इन्हें आठवीं अनुसूची में शामिल करने का काम भाजपा सरकार करेगी।

ममता का दावा- भवानीपुर से मेरी उम्मीदवारी रद्द करने की कोशिश की गई

बंगाल के केशियारी में मुख्यमंत्री ममता ने चुनावी रैली के दौरान कहा- भवानीपुर से मेरी उम्मीदवारी रद्द करने के लिए दो झूठे हलफनामे दायर किए गए थे। वे ऐसा नहीं कर सके, लेकिन सोचिए अगर वे मेरे खिलाफ ऐसा कर सकते हैं, तो दूसरों के खिलाफ क्या-क्या कर सकते हैं।

शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए TMC सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो बंगाल में सिंडिकेट राज को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

शाह ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के शासन में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।

घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि देश कोई धर्मशाला नहीं है और जो लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन्हें बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने आलू किसानों का मुद्दा उठाते हुए वादा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर उनकी उपज को देशभर में भेजा जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।

शाह बोले- ममता कभी पैर तो कभी सिर पर नकली पट्टी बांध लेती हैं

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने ममता और TMC की जनकर आलोचना की। शाह की स्पीच की 5 बड़ी बातें पढ़िए-

  • आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया की नजरों में बंगाल को कलंकित कर दिया है। सालों से टीएमसी के गुंडे संदेशखाली में महिलाओं का शोषण करते रहे। ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी ने आंखें मूंद लीं और चुपचाप बैठी रहीं।
  • ममता दीदी विक्टिम कार्ड खेलती हैं। कभी अपने पैर पर नकली पट्टी बांध लेती हैं, कभी सिर पर। ममता दीदी, आप जहां चाहें अपने पैर, हाथ या सिर पर पट्टी बांध लें, लेकिन बंगाल की जनता आपको वोट नहीं देगी।
  • पिछले कुछ सालों में भाजपा के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। 5 मई के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या के जिम्मेदार लोगों को जेल के पीछे डाला जाएगा।
  • बंगाल के गरीबों के लिए आने वाला पैसा छीनकर टीएमसी के गुंडों के घरों में भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के लिए करोड़ों रुपए भेजे हैं। क्या वह आपके गांवों तक पहुंचे हैं?
  • गंधेश्वरी नदी पर बना पुल हर मानसून में डूब जाता है, लेकिन ममता दीदी पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। ममता दीदी हिरक रानी हैं। इस हिरक रानी को 23 अप्रैल को कमल के बटन को दबाकर हटाना है और पूरी तरह उखाड़ फेंकना है।
  •