Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
12 अप्रैल 2026
Epaper

'कबूतरबाजी' के कारण हुई किरकिरी, PSL 2026 फिर बना मजाक

'कबूतरबाजी' के कारण हुई किरकिरी, PSL 2026 फिर बना मजाक
'कबूतरबाजी' के कारण हुई किरकिरी, PSL 2026 फिर बना मजाक

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उनका मजाक बन रहा है। पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान युद्ध में सीजफायर के लिए मध्यस्थता कराने का दावा किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने एक्स अकाउंट पर इसका एलान किया। इसके बाद पीएसएल 2026 के दौरान बाबर आजम और मार्नस लाबुशेन ने शांति का कबूतर छोड़ा।

पीएसएल में कबूतर छोड़े जाने के बाद पाकिस्तानियों का मजाक उड़ रहा है। ये हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जल्मी के मैच के दौरान हुआ। जल्मी के कप्तान बाबर आजम और हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन, जब टॉस के लिए आए, तो उन्होंने शांति का कबूतर उड़ाया। पीएसएल के अध्यक्ष सलमान नसीर ने भी इसमें भाग लिया। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर फैंस इसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

हैदराबाद और जल्मी के बीच मुकाबला

हैदराबाद और जल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में पेशावर ने 4 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में टॉस के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्तों के सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। ऐसे में टॉस के दौरान पाकिस्तान की पूर्व महिला क्रिकेटर उरूज मुमताज ने मैच से पहले कबूतर उड़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान दुनिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए अपनी भूमिका पर गर्व करता है। इस शांति के प्रतीक के रूप में इस अवसर पर हम एक सफेद कबूतर उड़ाएंगे।"

पाकिस्तान का उड़ा मजाक

पीएसएल में सफेद कबूतर उड़ाने के बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने, तो इस घटना को पंचायत सीरीज से जोड़ दिया। उसने एक्स पर लिखा, "ये सीन मुझे पंचायत सीरीज की याद दिलाता है। विधायक बम बहादुर के कबूतर को उड़ाने का नाटक करता है और फिर वो मर जाता है। उनके देश का सेना प्रमुख पहलगाम में हमले करवाता है और वे कबूतर उड़ा रहे हैं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "पेशावर जल्मी के कप्तान और घंटे का किंग बाबर आजम और मार्नस लाबुशेन ने एक सफेद कबूतर उड़ाया। पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच एक शांति समझौता कराया था। हालांकि, वह समझौता मैच खत्म होने से पहले ही टूट गया।"

पाकिस्तान ने मध्यस्था का किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पहले ईरान को मिटाने का दावा किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे इसे दो हफ्ते तक टालने के लिए और युद्ध विराम के लिए कहा। यूएएस इसके लिए राजी हो गया और पाकिस्तान की मदद से दो हफ्तों के लिए सीजफायर का एलान किया गया।