चिप बनाने वाली अमेरिकन कंपनी एनवीडिया कॉर्प ने रचा इतिहास : एनवीडिया का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 420 करोड़ , भारत की GDP से भी 56 लाख करोड़ ज्यादा

चिप बनाने वाली अमेरिकन कंपनी एनवीडिया कॉर्प ने रचा इतिहास : एनवीडिया का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 420 करोड़ , भारत की GDP से भी 56 लाख करोड़ ज्यादा

Nvidia Share: अमेरिका स्थित बड़ी टेक चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया कॉर्प के शेयरों में बुधवार को वॉल स्ट्रीट सत्र में 5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹420 लाख करोड़) को पार कर गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की जबरदस्त उछाल के बीच अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। महज तीन महीने पहले ही एनवीडिया ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इस उपलब्धि के साथ कंपनी अब दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से लिस्टेड कंपनी बन गई है।

 

 

AI क्रांति का अगुवा बना एनवीडिया


एनवीडिया की यह छलांग उस AI क्रांति को दर्शाती है जिसने दुनिया की तकनीकी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। विशेषज्ञ इसे iPhone क्रांति के बाद का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव मान रहे हैं। जैसे Apple ने iPhone लॉन्च के बाद 1, 2 और 3 ट्रिलियन डॉलर का मूल्य हासिल किया था, वैसे ही Nvidia अब AI युग की नई Apple बनती दिख रही है।

यह आंकड़ा भारत की GDP से करीब 56 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। IMF के मुताबिक, भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट और एपल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी हैं।

माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 356 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एपल 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 355 लाख करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर है। एक दिन पहले ही एपल ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।


शेयरों में जबरदस्त तेजी


बुधवार को एनवीडिया के शेयर शुरुआती कारोबार में 207.86 डॉलर तक पहुंच गए। कंपनी के 24.3 अरब शेयरों के आधार पर इसका बाजार पूंजीकरण 5.05 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। साल 2023 की शुरुआत से ही एनवीडिया के शेयरों में रिकॉर्ड उछाल देखा गया है। इसका सबसे बड़ा कारण AI चिप्स की वैश्विक मांग में विस्फोटक बढ़ोतरी है।

 


500 अरब डॉलर के नए चिप ऑर्डर


कंपनी के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) ने मंगलवार को खुलासा किया कि एनवीडिया को हाल ही में 500 अरब डॉलर (₹42 लाख करोड़) के नए चिप ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कई बड़े साझेदारी सौदे भी घोषित किए। जैसे- Uber के साथ मिलकर रोबोटैक्सी प्रोजेक्ट पर काम करेगी। Nokia में 1 अरब डॉलर का निवेश, ताकि दोनों मिलकर 6G तकनीक पर काम कर सकें। इसके अलावा, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के साथ साझेदारी कर 7 नए AI सुपरकंप्यूटर बनाए जाएंगे। बता दें कि पिछले महीने Nvidia ने घोषणा की थी कि वह OpenAI (ChatGPT की मालिक कंपनी) में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इस साझेदारी के तहत एनवीडिया 10 गीगावाट की नई AI डेटा सेंटर क्षमता जोड़ने जा रही है, जिससे OpenAI की कंप्यूटिंग पावर कई गुना बढ़ जाएगी।

 

1 week, 2 days ago व्यवसाय