तीन वन डे मैच की सीरीज खेलने भारत आएगा जिम्बाब्वे

तीन वन डे मैच की सीरीज खेलने भारत आएगा जिम्बाब्वे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू मैचों के शेड्यूल का किया एलान 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू मैचों के शेड्यूल का एलान किया है। टीम इंडिया को आने वाले समय में बहुत व्यस्त कार्यक्रम का सामना करना है। नए शेड्यूल में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत अपने घर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 सालों बाद कोई वनडे सीरीज खेलेगा। ये सीरीज अगले साल जनवरी में खेली जाएगी।

बीसीसीआई ने गुरुवार को घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल का एलान किया। इसमें कुछ बड़ी सीरीज भी शामिल हैं, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलती हुई दिखाई देगी। इसके अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सेफद गेंद की सीरीज होगी, जिसमें वनडे और टी20 मुकाबले शामिल होंगे। घरेलू सीजन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अहम होने वाला है। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज की अधिक चर्चा है क्योंकि भारतीय टीम ने अपने घर पर इस टीम के खिलाफ पिछले 25 सालों में कोई वनडे सीरीज नहीं खेली है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

बीसीसीआई के जारी कार्यक्रम के अनुसार जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये श्रृंखला कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में जनवरी 2027 में खेली जाएगी। ये सारे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 2 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी।

7 hours, 35 minutes ago खेल