मोहसिन नकवी को खुद पाकिस्तान के प्लेयर ने कह दिया ट्रॉफी चोर, सरेआम कर दी बेइज्जती

मोहसिन नकवी को खुद पाकिस्तान के प्लेयर ने कह दिया ट्रॉफी चोर, सरेआम कर दी बेइज्जती

Kamran Akmal Video: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद नकवी वह ट्रॉफी अपने साथ ही लेकर चले गए थे। इस मामले पर अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने भी बिना नाम लिए पीसीबी चीफ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ लेकर भाग गए थे। कामरान अकमल ने बिना नाम लिए मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया।

 

मोहसिन नकवी पर साधा निशाना

 

कामरान अकमल एक वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि पाकिस्तान का कोई गेम प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, 'आप टीमों से जीतेंगे नहीं तो आईसीसी इवेंट क्या ट्रॉफी चोरी करके ले आनी है? या खेलकर लानी है, जीत कर लानी है, टीम बनानी है, ऐसे थोड़ी आनी है।' कामरान अकमल ने पीसीबी चीफ के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम की भी आलोचना की। अकमल ने अपने बयान में पूरी पाक टीम को आड़े-हाथों लिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी जमकर आलोचना की। 

 

कामरान अकमाल का यह बयान तब सामने आया है, जब पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई है। इससे पहले पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची थी। वहीं टी20 वर्ल्डकप के बाद बांग्लादेख के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हारकर सामना करना पड़ा। सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर 11 साल बाद वनडे सीरीज जीती। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरा ICC इवेंट जीता है। सबसे पहले भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 का टी-20 वर्ल्डकप अपने नाम किया। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी जीता। फिर 2026 में दोबारा ICC T20 वर्ल्डकप अपने नाम किया।

 

 

 

1 hour, 49 minutes ago खेल