Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
29 मई 2026
Epaper

आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से ऋषभ पंत ने छोड़ी एलएसजी की कप्तानी, 27 करोड़ में खरीदा था लघनऊ सुपर जायंट्स ने

आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से ऋषभ पंत ने छोड़ी एलएसजी की कप्तानी, 27 करोड़ में खरीदा था लघनऊ सुपर जायंट्स ने
आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से ऋषभ पंत ने छोड़ी एलएसजी की कप्तानी, 27 करोड़ में खरीदा था लघनऊ सुपर जायंट्स ने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। लीग स्‍टेज में फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले और उन्‍हें सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 8 अंक और -0.740 रन रेट के साथ फ्रेंचाइजी अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।

इसके बाद कप्‍तान ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लिया है। उन्‍होंने फ्रेंचाइजी से कप्‍तानी छोड़ने का अनुरोध किया। LSG ने पंत के अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। 

फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर शेयर एक पोस्‍ट ने लिखा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही LSG मैनेजमेंट ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

आसान नहीं था निर्णाय लेना

LSG के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, "ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।"

पंत का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। उन्‍होंने 14 मैच की 13 पारियों में 28.36 की औसत और 138.05 की स्‍ट्राइक रेट से 312 रन बनाए। इस दौरान पंत एक अर्धशतक ही लगा से। 19वें सीजन में उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 68 रन रहा।