Dainik Samrat Logo
Share करें
WhatsApp Facebook Twitter / X Telegram
Link Copy करें
✅ Link Copy हो गया!
3 अप्रैल 2026
Epaper

स्वच्छ भारत की राह में भाजपा सरकार ही बनी सबसे बड़ा रोड़ा, चुनावी हार के डर से गांवों को बदहाली में झोंका: टीकाराम जूली

स्वच्छ भारत की राह में भाजपा सरकार ही बनी सबसे बड़ा रोड़ा, चुनावी हार के डर से गांवों को बदहाली में झोंका: टीकाराम जूली
स्वच्छ भारत की राह में भाजपा सरकार ही बनी सबसे बड़ा रोड़ा, चुनावी हार के डर से गांवों को बदहाली में झोंका: टीकाराम जूली

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार के लोकतंत्र और संविधान विरोधी रुख के कारण प्रदेश में पंचायती राज चुनाव समय पर नहीं हो पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से जनता का सामना करने से भाग रही है, जिसका खामियाजा आज ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन को भुगतना पड़ रहा है। चुनाव न होने और पंचायतों को फंड न मिलने से गांवों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और गांव गंदगी के ढेर में तब्दील हो गए हैं।
 जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री, आज प्रदेश के गांव गंदगी, सीवर के पानी और बदहाल सडक़ों से जूझ रहे हैं, क्योंकि आपकी सरकार पंचायत राज चुनावों में हार के डर से जनता का सामना करने से भाग रही है। गांव-गांव में आपकी सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार की कहानियां खुलेआम सुनने को मिल रही हैं। हालात ऐसे हैं कि जनता के बीच जाने की हिम्मत तक अब आपकी सरकार में नहीं बची है। भाजपा सरकार को ग्रामीण विकास से कोई लेना-देना नहीं है, उसे सिर्फ अपनी सत्ता की कुर्सी बचाने की चिंता सता रही है। 
नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बड़े तामझाम से स्वच्छता का नारा दिया था, लेकिन राजस्थान के गांवों में इसकी हकीकत भयावह है। भाजपा के मंत्री आए दिन हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने और राजनीतिक प्रचार में व्यस्त रहते हैं, जबकि गांवों में नालियां जाम हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह सफर कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा पानी की तरह बहाकर और गांवों को गंदगी में धंसाकर इस सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और झूठा राजनीतिक प्रचार है।
विकास के बजाय बहानेबाजी में उलझी सरकार: जूली ने चेतावनी दी कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना बंद करे और तुरंत पंचायती राज चुनाव कराए। सरकार अभी भी बहानेबाजी और प्रक्रिया के जाल में उलझी हुई है ताकि जनता के आक्रोश से बच सके। उन्होंने कहा कि फंड के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम नागरिक का जीवन दूभर हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस लड़ाई को सडक़ से सदन तक लड़ेगी और भाजपा के इस जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करेगी।