संदेश नायक होंगे जयपुर कलेक्टर
जयपुर। राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात 65 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल हुआ। कई नए अफसरों की एंट्री हुई। वहीं, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जोडक़र देखा जा रहा है। बता दें कि तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से सरकार में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने देर रात तबादलों की लिस्ट जारी की।
लिस्ट के मुताबिक जयपुर कलक्टर रहे जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को अब जयपुर का नया कलक्टर बनाया गया है। उत्सव कौशल और अमित शर्मा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। वन मंत्री से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा का भी नाम ट्रांसफर लिस्ट में है। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी अब सीएम सचिव होंगे। आईएएस बहनें टीना और रिया डाबी का भी तबादला हुआ है।
कन्हैयालाल स्वामी होंगे जोधपुर के संभागीय आयुक्त
जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त केएल स्वामी का तबादला जोधपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन का तबादला अक्षय उर्जा निगम के एमडी के पद पर किया गया है। उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
संदेश नायक होंगे जयपुर कलेक्टर

अब मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक जयपुर के प्रशासनिक मुखिया होंगे। वहीं, टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है। इनकी बहन रिया डाबी का भी ट्रांसफर हुआ है।
डॉ. जितेंद्र सोनी का तबादला मुख्यमंत्री के सचिव पद पर
मुख्यमंत्री के सचिव, विशिष्ट सचिव बदले गए हैं। तीन नए ओएसडी लगाए हैं। जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी का तबादला मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर
किया है। विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है
सीकर कलेक्टर रहे मुकुल शर्मा भी सीएमओ में
सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव होंगे। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव होंगे। टीना डाबी की बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद सीईओ से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है। किशनगढ़ एसडीम रजत यादव और भीलवाड़ा एसडीम अक्षत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया गया है। अमिता शर्मा को वित्त विभाग के संयुक्त सचिव से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है। उत्सव कौशल भी मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। वन मंत्री संजय शर्मा से उलझने वाले सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में पोस्टिंग मिली है। पिछले साल दिसंबर में सीकर में सेवा शिविर के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर दोनों में बहस हो गई थी।
इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
डॉ जोगाराम को सचिव, आयुक्त पंचायती राज विभाग व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजन विशाल को निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कन्हैया लाल स्वामी को संभागीय आयुक्त, जोधपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास व आईटी सर्विसेज, शिवांगी स्वर्णकार को विशिष्ट सचिव, वित्त विभाग व सीईओ, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, ओमप्रकाश कसेरा को आयुक्त, नगर निगम जयपुर, नमित मेहता को आयुक्त, आबकारी विभाग उदयपुर, नम्रता वर्षणी को विशिष्ट सचिव, खान व पेट्रोलियम विभाग, अरविंद पोसवाल को आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल, डॉ रश्मि शर्मा को निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान व विशिष्ट सचिव सांख्यिकी विभाग, लक्ष्मी नारायण मंत्री को आयुक्त, उदयपुर व देवस्थान विभाग, कल्पना अग्रवाल को विशिष्ट सचिव, जलग्रहण विकास व भू-संरक्षण विभाग, सुरेश ओला को प्रबंध निदेशक व आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, प्रियंका गोस्वामी को आजीविका परियोजनाएं व स्वयं सहायता समूह, जयपुर, अल्पा चौधरी को भू-प्रबंधन आयुक्त व पदेन निदेशक बंदोबस्त, बाबूलाल गोयल को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर लगाया गया है।