Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 मई 2026
Epaper

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मिले सांसद यदुवीर वाडियार

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मिले सांसद यदुवीर वाडियार
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मिले सांसद यदुवीर वाडियार

दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल)।
मैसूर और कोडगु के सांसद यदुवीर वाडियार ने 8 मई को बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सांसद यदुवीर वाडियार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के विकास और जनता के हित में सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैसूर और कोडगु क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर उपमुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है और राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा है। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।