Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
25 अप्रैल 2026
Epaper

भारत में 2031 तक बढ़ सकती है अरबपतियों की संख्या

भारत में 2031 तक बढ़ सकती है अरबपतियों की संख्या
भारत में 2031 तक बढ़ सकती है अरबपतियों की संख्या

2031 में 207 से बढक़र 313 होने का अनुमान 
दैनिक सम्राट
नई दिल्ली।
देश में प्रौद्योगिकी, औद्योगिक क्षेत्रों और पूंजी बाजारों में संपत्ति सृजन से 2031 तक अत्यधिक नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की संख्या 25,217 और अरबपतियों की 313 होने का अनुमान है। अत्यधिक नेटवर्थ वाले व्यक्ति (यूएचएनडब्ल्यूआइ) वे होते हैं जिनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ डॉलर या उससे अधिक होती है। वर्तमान में भारत में ऐसे व्यक्तियों की संख्या 19,877 है।
जबकि अरबपतियों की संख्या 207 हैं। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक ने अपनी द वेल्थ रिपोर्ट 2026 गुरुवार को जारी की। इसमें कहा गया कि वैश्विक अनिश्चितताओं, बढ़ती ब्याज दरों की चिंताओं और असमान आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद वैश्विक संपत्ति सृजन में तेजी से वृद्धि हुई है।
वैश्विक संपत्ति में बढ़ती भूमिका
नाइट फ्रैंक के अनुसार, भारत में यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या 19,877 से बढक़र 2031 तक 25,217 होने का अनुमान है, जो वैश्विक संपत्ति परिदृश्य में उसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। साथ ही प्रौद्योगिकी, औद्योगिक क्षेत्रों और पूंजी बाजारों में असाधारण संपत्ति सृजन को भी रेखांकित करता है। भारत में यूएचएनडब्ल्यूआइ की कुल संख्या में मुंबई की हिस्सेदारी 35.4 प्रतिशत है। भारत अब दुनिया में यूएचएनडब्ल्यूआई की छठी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। वैश्विक स्तर पर यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या 2021 के 5,51,435 से बढक़र 7,13,626 हो गई है। नाइट फ्रैंक के अनुसार, देश में पिछले पांच वर्ष में अरबपतियों की संख्या 58 प्रतिशत बढक़र 2026 में 207 हो गई है जिससे यह अमेरिका (914) और चीन (485) के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।  देश में अरबपतियों की संख्या 2026 की शुरुआत के 207 से बढक़र 2031 तक 51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 313 होने का अनुमान है।