Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
2 जून 2026
Epaper

ग्रामीण सडक़ नेटवर्क होगा मजबूत, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 79 ग्रामीण सडक़ों की दी मंजूरी

ग्रामीण सडक़ नेटवर्क होगा मजबूत, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 79 ग्रामीण सडक़ों की दी मंजूरी
ग्रामीण सडक़ नेटवर्क होगा मजबूत, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 79 ग्रामीण सडक़ों की दी मंजूरी


151.75 किमी लंबाई की ग्रामीण सडक़ों के निर्माण के लिए 68.30 करोड़ रुपए स्वीकृत
दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के सडक़ तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश में 79 ग्रामीण सडक़ निर्माण कार्यों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इनकी कुल अनुमाति लागत 68.30 करोड़ रुपए है।
151.75 किमी लंबाई की सडक़ों का होगा निर्माण
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी इन स्वीकृतियों के तहत पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 151.75 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों के निर्माण एवं विकास कार्य किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में अवसंरचना विकास सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और इसी कड़ी में ग्रामीण सडक़ नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। ग्रामीण सडक़ों के विकास से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे। सडक़ निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और लोगो को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होंगे सडक़ निर्माण कार्य
झालावाड़ जिले के झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की लागत से 51.05 किमी लंबाई की 21 सडक़ों, झुनझुनू जिले के नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से 31.15 किमी लंबाई की 26 सडक़ों, जोधपुर जिले के भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 8.30 करोड़ रुपये की लागत से 5 किमी लंबाई की सडक़, अलवर जिले के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से 33.55 किमी लंबाई की 19 विभिन्न सडक़ों तथा ब्यावर जिले के जैतारण विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से 31 किमी लंबाई की 12 विभिन्न सडक़ों के निर्माण की मंजूरी उप मुख्यमंत्री ने दी है।