साल 2023 में निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी डॉन 3 (Don 3) का एलान किया गया था। शाह रुख खान की जगह डॉन 3 में रणवीर सिंह को कास्ट किया गया। लेकिन उन्होंने इस मूवी को छोड़ दिया और अब मामला काफी तूल पकड़ चुका है।
डॉन 3 से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एग्जिट के बाद फरहान के सामने नए डॉन की तलाश की समस्या आ गई है। जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) की तरफ से बॉलीवुड के 5 अभिनेताओं के नामों का सुक्षाव सामने आया है।
ये पांच एक्टर बन सकते हैं डॉन
डॉन हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी। साल 1978 में अमिताभ बच्चन से शुरू होने वाली इस फिल्म फ्रेंचाइजी की लेगेसी को सुपरस्टार शाह रुख खान ने डॉन और डॉन 2 के जरिए बखूबी संभाला। लेकिन तीसरी किस्त डॉन 3 में रणवीर सिंह की एंट्री और फिर एग्जिट से मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

इस बीच डॉन 3 फिल्म में रणवीर सिंह के रिप्लेसमेंट को लेकर एआई से सवाल पूछा गया था, उसकी तरफ से बॉलीवुड के पांच अभिनेताओं के नाम सामने आए, जिनमें एक का नाम चौंकाने वाला रहा। इसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
-
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
-
यश (Yash)
-
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
-
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
-
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
इसके अलावा जब एआई से कहा गया कि थोड़े और नामों का भी सुक्षाव दें तो उसकी तरफ से विद्युत जामवाल का नाम लिस्ट में सरप्राइज फैक्टर के तौर पर रहा। इसके अलावा अल्लू अर्जुन और विजय थलापति जैसे साउथ कलाकारों को भी डॉन 3 के लीड एक्टर के तौर पर इस सूची में रखा गया है।
क्या है डॉन 3 का विवाद?
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया। लेकिन किसी कारणवर्ष रणवीर इस मूवी से बाहर हो गए। फरहान ने दावा किया है कि इस वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है।
उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से इस मामले की शिकायत की और कमेटी की बैठक के बाद रणवीर सिंह पर बैन लगाया गया, जिसे अब FWICE अध्यक्ष अशोक पंडित ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू होना बताया है।