Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, मेलोनी ने कहा- बहुत अच्छी टॉफी

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, मेलोनी ने कहा- बहुत अच्छी टॉफी
पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, मेलोनी ने कहा- बहुत अच्छी टॉफी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंच गए है। जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Untitled design - 2026-05-20T102320.349

वैसे तो इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती को लेकर कई खास बातें सामने आईं, लेकिन इसमें सबसे चर्चा का पल रहा जब पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी 'मेलोडी' गिफ्ट में दिया।

Untitled design - 2026-05-20T102422.315

इसको लेकर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उनके लिए गिफ्ट के तौर पर भारत की बेहद लोकप्रिय टॉफी 'मेलोडी' लाए थे। मेलोनी ने इस टॉफी की तारीफ करते हुए इसे "बहुत, बहुत अच्छी टॉफी" बताया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट में दी टॉफी

यह वीडियो दोनों नेताओं के बीच की मजबूत और दोस्ताना केमिस्ट्री की एक और झलक है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएम मोदी द्वारा गिफ्ट की गई 'मेलोडी' टॉफी की तारीफ कर रही हैं।

मालूम हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे है। यहां मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

PTI05_20_2026_000015B

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कहा था कि भारत और इटली के बीच संबंध अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं, जो एक सौहार्दपूर्ण दोस्ती से विकसित होकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।