Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
31 मई 2026
Epaper

मोदी देश के सबसे बड़े 'ब्रांड एंबेसडर'- गजेंद्र शेखावत

मोदी देश के सबसे बड़े 'ब्रांड एंबेसडर'- गजेंद्र शेखावत
मोदी देश के सबसे बड़े 'ब्रांड एंबेसडर'- गजेंद्र शेखावत

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पिछले 10-15 वर्षों में विदेश में भारत की छवि और पहचान में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मुख्य रूप से महात्मा गांधी से जुड़ी थी, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के "सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर" बनकर उभरे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक आम नागरिक का नजरिया है। विदेश में गर्व से 'मिस्टर मोदी' का नाम लेते हैं एक विशेष साक्षात्कार में शेखावत ने अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले तक विदेश में भारतीय अपनी पहचान बताने में झिझकते थे और खुद को सिर्फ 'एशियाई' कहते थे।

उस समय भारत का नाम लेते ही लोग 'महात्मा गांधी' को याद करते थे। लेकिन आज दुनिया के किसी भी कोने में भारत का नाम लेने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वे गर्व से 'मिस्टर मोदी' का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसी देश के नेता की छवि से वैश्विक स्तर पर देश की छवि बदलती है, जिसका सीधा सकारात्मक असर वहां के पर्यटन पर पड़ता है।

'इन्क्रेडिबल' से 'इनेविटेबल' इंडिया का सफर

शेखावत ने कहा, "भारतीय दूतावासों के प्रदर्शन का आकलन अब इस आधार पर भी होगा कि वे उस देश से कितने पर्यटकों को भारत भेजते हैं।" उन्होंने विश्वास जताया कि इस बदलते माहौल और बेहतर होती विश्वस्तरीय सुविधाओं के दम पर भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या मौजूदा 10 करोड़ से बढ़कर साल 2047 तक 100 करोड़ हो जाएगी।

उन्होंने दक्षिण कोरिया के 'के-पाप' और थाईलैंड की 'हास्पिटैलिटी' का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की वैश्विक पर्यटन पहचान 'इन्क्रेडिबल इंडिया' (अतुल्य भारत) रही है, जिसे अब हम 'इनेविटेबल इंडिया' (अपरिहार्य भारत) बनाने की दिशा में ले जा रहे हैं।