Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
31 मई 2026
Epaper

दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर
दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।

दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। पुलिस और बचाव दलों ने अब तक करीब 12 लोगों को बाहर निकाला है।

घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं।

दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा

आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है।

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं

जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत

दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था।

अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे।

 

घटना से जुड़ी तस्वीरें…

शनिवार शाम करीब 7 बजे साकेत मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद बिल्डिंग गिरी।

शनिवार शाम करीब 7 बजे साकेत मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद बिल्डिंग गिरी।

घटनास्थल पर पुलिस, NDRF, SDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

घटनास्थल पर पुलिस, NDRF, SDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे समय पर सभी को अस्पताल ले जाया जा सके।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे समय पर सभी को अस्पताल ले जाया जा सके।

दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी।

दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी।