पाकिस्‍तानी क्रिकेटर पर गिरी गाज, PCB ने मरियम नवाज को 'रानी' बोलने के लिए नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, नसीम ने मरियम को लॉर्ड्स की क्वीन बताया था

पाकिस्‍तानी क्रिकेटर पर गिरी गाज, PCB ने मरियम नवाज को 'रानी' बोलने के लिए नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, नसीम ने मरियम को लॉर्ड्स की क्वीन बताया था

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़ा एक्शन लिया है। पीसीबी ने नसीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना ठोका है। शाह पीएसएल 2026 में रावलपिंडी की टीम का हिस्सा हैं और पीएसएल-11 के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को लेकर पोस्ट किया था।

नसीम ने मरियम को लॉर्ड्स की क्वीन बताया था। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसको लेकर सफाई देते हुए कहा था कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया था और इस वजह से ये पोस्ट किया। इसके बाद अब बोर्ड ने कड़ा एक्शन लेते हुए उनके ऊपर जुर्माना लगाया है। पीसीबी ने तेज गेंदबाज पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और बोर्ड के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। इस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नसीम शाह पर PCB ने लगाया जुर्माना

पीएसएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च को हुई थी और उस मुकाले में उद्घाटन समारोह के दौरान मरियम मौजूद थी। उनके अलावा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी थे। इसके बाद नसीम ने नवाज की तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए, उन्हें लॉर्ड्स की रानी बताया था। इसके बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर अकाउंट हैक बताया था। नसीम ने इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन पीबीसी ने इसे अनुबंध का उल्लंघन माना है और फाइन लगाया है।

पीसीबी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और सोशल मीडिया के विभिन्न निर्देशों का उल्लंघन किया है। पीसीबी ने 27 मार्च को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके द्वारा किए गए उल्लंघों का विवरण दिया गया था। उनका जवाब प्राप्त होने के बाद 30 मार्च को तीन सदस्यीय समिति द्वारा सुनवाई की गई। उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी लेकिन पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंध की विभिन्न शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। इस वजह से उन पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सोशल मीडिया सलाहकार बर्खास्त

पीसीबी ने जानकारी देते हुआ बताया कि नसीम ने अपने सोशल मीडिया सलाहकार को पहले ही बर्खास्त कर दिया है। बोर्ड ने उस सलाहकार को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है। पीसीबी के अनुबंध और अधिकार क्षेत्र में आने वाले खिलाड़ियों के साथ वो कभी भी सलाहकार के रूप में काम नहीं कर पाएगा।

22 hours, 55 minutes ago खेल