Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

पेट्रोल-डीजल दाम में बढ़ोतरी, 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए, देश में दिखने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, उप्र में रात में पेट्रोल पंप में लगी लाइने

पेट्रोल-डीजल दाम में बढ़ोतरी, 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए, देश में दिखने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, उप्र में रात में पेट्रोल पंप में लगी लाइने
पेट्रोल-डीजल दाम में बढ़ोतरी, 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए, देश में दिखने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, उप्र में रात में पेट्रोल पंप में लगी लाइने

देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है। वहीं 17 में डीजल का दाम 90 रुपए लीटर से ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश: लोग रात से ही पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत का असर दिखने लगा है। महराजगंज में सोमवार रात से ही लोग पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगा के सो रहे हैं। जिले में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। वहीं, बस्ती में बाइक सवारों को 200 रुपए का तेल और कार वालों को 1000 रुपए का ही तेल दिया जा रहा है

बिहार: 200 रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा, इससे लोगों को परेशानी

यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि दाम बढ़ने के कारण बहुत परेशानी हो रही है, महंगाई बढ़ गई है। वहीं जमुई में पेट्रोल के कैपिंग की जा रही है। कुछ पंप पर केवल 200 रुपए के ही पेट्रोल दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

राजस्थान: ड्रम में डीजल नहीं देने पर विवाद, पेट्रोल पंप संचालक आज हड़ताल पर

पाली में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को ड्रम में डीजल भरने से मना करने पर विवाद हो गया। युवक ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर पंप संचालक और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की। केबिन का कांच तोड़ दिया। इससे नाराज पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर है। मंगलवार सुबह शहर के अधिकतर पंप बंद हैं।

हरियाणा: पेट्रोल प्राइज ऑल टाइम हाई पहुंचा, कई शहरों में 100 के पार कीमत, फल, दूध-घी महंगे हुए

इससे हरियाणा में पेट्रोल की कीमत ऑल टाइम हाई पहुंच गई है। सिरसा में पेट्रोल रेट ₹100.81 लीटर हो गया है। इससे पहले 28 मार्च 2022 को बहादुरगढ़ में पेट्रोल रेट ₹100.08 पहुंचा था। वहीं डीजल का भाव भी ₹90 पार हो गया है। सीएम नायब सैनी सुबह साइकिल से सुखना लेक पहुंचे।