नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को अमेरिका में चल रहे बहुचर्चित कानूनी मामले में बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आपराधिक आरोप स्थायी रूप से वापस ले लिए हैं। न्यूयॉर्क की अदालत में दायर दस्तावेजों में डीओजे ने कहा कि वह इस मामले पर आगे संसाधन खर्च नहीं करना चाहता। अदालत ने आदेश जारी करते हुए अदाणी और अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर अभियोग को खारिज कर दिया। इसका अर्थ है कि अब इस मामले को दोबारा नहीं खोला जा सकेगा।
अदाणी पर क्या थे आरोप?
अमेरिकी एजेंसियों ने 2024 के अंत में अदाणी समूह पर आरोप लगाया था कि उसने भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ठेके हासिल करने के लिए कथित तौर पर भारतीय अधिकारियों को लगभग 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की योजना बनाई थी। आरोप यह भी था कि समूह ने इस व्यवस्था को अमेरिकी निवेशकों और कर्जदाताओं से छिपाकर पूंजी जुटाई। हालांकि, जांच के दौरान अभियोजन पक्ष को ऐसे पर्याप्त सबूत नहीं मिले जिनसे आरोपों को अदालत में टिकाया जा सके। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को स्पष्ट अमेरिकी लिंक भी नहीं मिला।
गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक मामले किए बंद
गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक मामले किए बंद