देश में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। उत्तराखंड के चारों धाम-केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है।
राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले भी गिरे। कई जिलों में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, भरतपुर जिले में मकान पर बिजली गिरने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बारिश की वजह से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
यूपी के मेरठ, बरेली और शाहजहांपुर में दोपहर में ओले गिरे। लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, जौनपुर, अलीगढ़ समेत 25 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।पिछले हफ्ते आंधी-बिजली से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक एक्टिविटी हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है।
मौसम की 9 तस्वीरें…

केदारनाथ धाम में बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है।

उत्तराखंड के यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में भी जमकर बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर सफेद चादर देखी जा सकती है।

मुजफ्फरनगर में बारिश की वजह से सड़क धंस गई। सहारनपुर-शामली को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढा हो गया।