Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 मई 2026
Epaper

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन का चीन दौरा पूरा: ट्रंप बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील, दोनों देशों को होगा फायदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन का चीन दौरा पूरा कर वापस रवाना हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की बातचीत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है।

बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से अमेरिका और चीन दोनों को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा, “हमने कुछ शानदार समझौते किए हैं, जो दोनों देशों के लिए अच्छे हैं।” हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की।

रवाना होते वक्त ट्रम्प को बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए।

चीन से रवाना होते वक्त ट्रम्प को खास विदाई दी गई

चीन दौरा खत्म होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को बीजिंग एयरपोर्ट पर खास अंदाज में विदाई दी गई। एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी एयरपोर्ट पर ट्रम्प को विदा करने पहुंचे। विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त ट्रम्प ने मुड़कर हाथ हिलाया।

ताइवान ने अमेरिका को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया

ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने अमेरिका का समर्थन जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता को महत्व देता है और लगातार उसका समर्थन कर रहा है।

यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ताइवान को लेकर अमेरिका की नीति नहीं बदली है और चीन अगर बल प्रयोग करता है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी।

ट्रम्प पर चीन के लोगों की राय- वे अनप्रेडिक्टेबल

बीजिंग के लोगों से जब ट्रम्प को लेकर राय पूछी गई, तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ शब्द था ’अनप्रेडिक्टेबल’ यानी जिसका अगला कदम समझना मुश्किल हो। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "ट्रम्प जो कहते हैं, उसका मतलब हमेशा वही नहीं होता।"

ट्रम्प के होटल के पास शुक्रवार सुबह लोगों की भीड़ गुरुवार शाम के मुकाबले कम दिखी। भारी पुलिस तैनाती और बार-बार सड़कें बंद होने से कई स्थानीय लोग परेशान नजर आए।

शी जिनपिंग बोले- ट्रम्प का दौरा ऐतिहासिक

ट्रम्प के साथ बयान देते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि यह दौरा ऐतिहासिक और बेहद अहम रहा है।

उन्होंने कहा, “इस दौरान हमारे दोनों देशों के बीच एक नया और सकारात्मक रणनीतिक रिश्ता बना है। इसे सच में एक माइलस्टोन घटना कहा जा सकता है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान मुद्दे पर उनकी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सोच काफी मिलती है, लेकिन शी ने सार्वजनिक बयान में ईरान संघर्ष का कोई जिक्र नहीं किया।

हालांकि इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ईरान युद्ध कभी होना ही नहीं चाहिए था और क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की थी।

एयरपोर्ट पर एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए।

एयरपोर्ट पर एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए।

बीजिंग के झोंगनानहाई गार्डन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया।

बीजिंग के झोंगनानहाई गार्डन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया।

झोंगनानहाई परिसर में घूमते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग।

झोंगनानहाई परिसर में घूमते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग झोंगनानहाई परिसर में। चीन दौरे के अंतिम दिन दोनों नेताओं के बीच अहम वार्ता हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग झोंगनानहाई परिसर में। चीन दौरे के अंतिम दिन दोनों नेताओं के बीच अहम वार्ता हुई।