World Cup 2026 India vs West Indies Live : भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, ईडन में संजू सैमसन 'शो', वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात

World Cup 2026 India vs West Indies Live : भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, ईडन में संजू सैमसन 'शो', वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात

IND vs WI : भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के समीफाइनल में जगह बना ली है। संजू सैमसन की आतिशी पारी ने एकतरफा पूरा मैच खींचा ! ओपनिंग से आखिर तक मैच जीता कर 97 रनों की पारी के साथ नाबाद लौटे!

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर- 8 के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस (40) और शाई होप (32) ने 68 रन की पहले विकेट की साझेदारी की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 10 रन ही बना सके। ईशान किशन 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।


पावरप्ले में भारत ने बनाए 53 रन

भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ईशान किशन ने 6 गेंद में 10 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले में जेसन होल्डर और अकील ने विकेट चटकाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज और शाई होप ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 53 गेंद में 68 रन की साझेदारी हुई। होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। बुमराह ने शिमरन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) को एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक पांड्या ने रदरफोर्ड को आउट किया। इसके बाद पॉवेल और होल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाे। भारत के लिए बुमराह ने तीन, हार्दिक और वरुण को एक एक सफलता मिली।

 

अर्शदीप सिंह के ओवर में बने 24 रन

16वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 24 रन बटोरे, जोकि पारी का सबसे मंहगा ओवर बन गया है। पॉवेल ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया।

 

हार्दिक पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने 9 गेंद में 14 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने, आखिरी गेंद पर होल्डर ने छक्का ठोका।

 

बुमराह ने वेस्टइंडीज को दिए डबल झटके

12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरन हेटमायर और रोस्टन चेज को पवेलियन का रास्ता दिखाकर एक ही ओवर में दो विकेट निकाले। बुमराह के इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। अक्षर पटेल ने 13वें ओवर में 10 रन खर्च किए। वरुण चक्रवर्ती के ओवर में भारत ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर कॉल होने की वजह से रोवमैन पॉवेल एलबीडब्ल्यू होने से बचे। 14वें ओवर में 6 रन बने।

 

नौवें ओवर में भारत को मिली पहली सफलता

रोस्टन चेज और शाई होप ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 11 रन दिए। आठवें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ 10 रन बने। नौवें ओवर में सूर्यकुमार ने वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमाई और उन्होंने शाई होप को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। 10वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 12 रन दिए। इस ओवर में तीन वाइड आई। 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ हेटमायर ने चौका और छक्का लगाया। इस ओवर में 17 रन बने।

 

पावरप्ले में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

 

वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 45 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में सिर्फ एक तीन रन बनाया है। अर्शदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी की और ज्यादा रन नहीं दिए। दूसरे ओवर में हार्दिक पांड्या के खिलाफ होप ने छक्का लगाया। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो चौके दिए। इसी ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रन आउट करने का मौका गंवा दिया। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में 10 रन दिए। अक्षर पटेल ने चौथा ओवर किया और सिर्फ पांच रन दिए। बुमराह के ओवर में अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का कैच छोड़ा। इस ओवर में 7 रन बने। छठे ओवर में अक्षर पटेल ने 10 रन लुटाए।

 

भारत ने जीता टॉस

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि वेस्टइंडीज टीम में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है।

5 hours, 24 minutes ago खेल