साक्षी शर्मा ने 12वीं बोर्ड के कला वर्ग में 96.70 अंक अर्जित किए, रोज करती थी 6-7 घंटे पढ़ाई
जयपुर। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल करने का जज्बा क्या होता है, यह इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं आट्र्स परिणाम में साफ नजर आया। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। इसी कड़ी में जयपुर की साक्षी शर्मा पुत्री एडवोकेट कमलेश शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के ९६.७० प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। उनकी यह उपलब्धि उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो साधनों की कमी को अपनी पढ़ाई में बाधा मानते हैं। साक्षी रोज ६-७ घंटे पढ़ाई करती थी। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।
साक्षी के पिताजी एडवोकेट कमलेश शर्मा (बलदेवगढ़ वाले) ने बताया कि नियमित दिनचर्या और अनुशासन उनकी पढ़ाई की सबसे बड़ी ताकत रही। वह रोज सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थीं और दिनभर स्कूल में पढ़ाए गए पाठ को दोहराने पर ध्यान देती थीं। उनका मानना है कि लगातार रिविजन और समय पर डाउट्स क्लियर करना सफलता की कुंजी है। साक्षी प्रशासनिक क्षेत्र में जाना चाहती है। और उसी की तैयारी में अभी से लगी हुई है।