ट्रॉफिक से मिलेगी निजात, अजमेर रोड 200 फीट चौराहे पर बनेगा अंडरपास और ओवरब्रिज

ट्रॉफिक से मिलेगी निजात, अजमेर रोड 200 फीट चौराहे पर बनेगा अंडरपास और ओवरब्रिज

जयपुर। जयपुर में 200 फीट हीरापुरा चौराहा (जंक्शन) पर अगले कुछ सालों में अंडरपास और फ्लाइओवर बनेंगे। इसके लिए नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने प्रोजेक्ट का काम करने वाली कॉन्ट्रेक्ट फर्म को लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में 2 साल से ज्यादा समय लगेगा।
एनएचएआई से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आज कंपनी को रुश्र जारी किया है और उसे जल्द से जल्द ग्रांउड पर काम शुरू करने के लिए कहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत दो अंडरपास और दो फ्लाइओवर बनेंगे। इसके पूरा होने के बाद 200 फीट चौराहे पर लगने वाला लम्बा जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
10 मिनट से ज्यादा का लगता है समय: वर्तमान में इस चौराहे पर सुबह-शाम पीक ऑवर्स में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। यहां शाम को इस कदर जाम रहता है कि जंक्शन को (मानसरोवर से दिल्ली की तरफ) पार करने में 8 से 10 मिनट तक का समय लग जाता है।
ये बनेगा प्रोजेक्ट: इस प्रोजेक्ट में एक अंडरपास मानसरोवर से दिल्ली, सिरसी, कालवाड़ की तरफ जाने वाले ट्रैफिक संचालकों के लिए बनाया जाएगा, जबकि दूसरा दिल्ली से मानसरोवर की तरफ आने वाले ट्रैफिक के लिए बनेगा। ये दोनों अंडरपास करीब 600 से 700 मीटर लम्बाई में दो-दो लेन के बनेंगे।
इसके अलावा अजमेर से आने वाले हैवी ट्रैफिक को दिल्ली, सीकर की तरफ भेजने के लिए सर्विस लेन के ऊपर एक फ्लाइओवर बनाया जाएगा, जिसकी लम्बाई करीब 900 से 1000 मीटर की होगी। जबकि दूसरा फ्लाइओवर जयपुर (वैशाली नगर, अजमेर रोड से आने वाले ट्रैफिक) से अजमेर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए बनाया जाएगा। इसकी लम्बाई करीब 900 मीटर की होगी।

22 hours, 23 minutes ago जयपुर