बेंजामिन नेतन्याहू अगर जिंदा है तो ढूंढकर मारा जाएगा, ईरानी बच्चों के कातिल को नहीं छोड़ेंगे : ईरान

बेंजामिन नेतन्याहू अगर जिंदा है तो ढूंढकर मारा जाएगा, ईरानी बच्चों के कातिल को नहीं छोड़ेंगे : ईरान

तेहरान: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने की धमकी दी है। IRGC की ओर से कहा गया है कि इजरायल और अमेरिका ने बिना किसी कारण के ईरान पर हमला करते हुए युद्ध शुरू किया है। ईरान इस युद्ध को पूरी मजबूती से लड़ रहा है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को छोड़ा नहीं जाएगा। IRGC का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं

 

IRGC की ताकत

ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC ईरान के प्रमुख सैन्य बलों में से एक है। इसकी अपनी सेना, नौसेना, वायु सेना और खुफिया शाखा है। इसे 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद स्थापित किया गया था। ईरान में इस समय IRGC को सबसे मजबूत संस्था माना जाता है। आईआरजीसी के बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में युद्ध में तेजी आ सकती है।


अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद युद्ध शुरू हुआ है। अमेरिका और इजरायल की बमबारी में ईरान में भारी तबाही हुई है। ईरान का शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व भी हमलों में मारा गया है। ईरान में दो हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में करीब 1500 लोगों की मौत की बात सामने आई है।

 

ईरान भी कर रहा पलटवार

ईरान की ओर से भी अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब दिया गया है। इजरायल ने इसके लिए मिसाइलों और ड्रोन को अपना हथियार बनाया है। ईरान ने इजरायल में हमले किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया है। इससे दुनियाभर में समुद्री व्यापार सीधेतौर पर प्रभावित हुआ है।

 

8 hours, 4 minutes ago देश-विदेश