इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त अमेरिका पर 1200 बम गिराएं, हमलों अब तक सुप्रीम लीडर खामेनेई के अलावा उनकी बेटी - दामाद , बहु और पोती भी मारी गई

इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त अमेरिका पर 1200 बम गिराएं, हमलों अब तक सुप्रीम लीडर खामेनेई के अलावा उनकी बेटी - दामाद , बहु और पोती भी मारी गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दी। जिसके चलते तनाव और अधिक बढ़ गया है।

बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा कर दी है। खामनेई की मौत के तुरंत बाद ईरान ने 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल ड्रोन से हमला किया है। 

 

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई मारे गए हैं। सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा-

QuoteImage

इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई मारा गया है। यह न केवल ईरान की जनता के लिए न्याय है, बल्कि दुनिया के उन देशों के लोगों के साथ हुआ न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गिरोह ने मार डाला था।

QuoteImage

 

इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति वॉर रूम में बैठकर पर ईरान पर हुई एयरस्ट्राइक की मॉनीटरिंग कर रहे थे।

इजराइल ने ईरान पर हमलों का कोडनेम शेर की दहाड़ (लायन रोर) रखा है। जबकि अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया है। ईरान की सेना ने जवाबी हमलों को खत्म-ए-तूफान नाम दिया है।

रॉयटर्स ने भी इजराइली अधिकारियों के हवाले से ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का दावा किया है। बयान के मुताबिक खामेनेई का शव एयर स्ट्राइक से बचे मलबे के नीचे मिला है।

हालांकि ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स ने पुष्टि की है कि ईरान के खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू इजराइली हमलों में मारे गए हैं।

इससे पहले इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा था कि खामेनेई के मारे जाने के संकेत हैं। हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया।

दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि सुप्रीम लीडर जिंदा हैं। वे सुरक्षित जगह पर हैं।

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 

ईरान पर इजरायल के अटैक की 5 बड़ी बातें

  • इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
  • इजरायल अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
  • हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
  • US- अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत 

 

13 hours, 13 minutes ago देश-विदेश