Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
4 अप्रैल 2026
Epaper

कई राज्यों में अचानक से मौसम बदला, तेज बारिश के साथ ओले गिरे, हिमाचल और कश्मीर में जोरदार बर्फबारी की आशंका, राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे

कई राज्यों में अचानक से मौसम बदला, तेज बारिश के साथ ओले गिरे, हिमाचल और कश्मीर में जोरदार बर्फबारी की आशंका, राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे
कई राज्यों में अचानक से मौसम बदला, तेज बारिश के साथ ओले गिरे, हिमाचल और कश्मीर में जोरदार बर्फबारी की आशंका, राजस्थान में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे

देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई है। हिमाचल के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल इलाके में एवलांच के खतरे को देखते हुए पर्यटकों की एंट्री पर रोका लगा दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इधर, मध्य प्रदेश के 15 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई।

हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गुरुवार को आंधी चली। दो दिन पहले हुई बारिश में करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसल को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में भी शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी चली। इससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

राजस्थान: जैसलमेर में तेज बरसात, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से 7-8 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।