अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए यह साल काफी खास है। आखिर उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत जो की है। फरवरी में कपल ने उदयपुर में शादी रचाई। शादी के बाद रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी। इससे पहले उन्होंने पैप्स के साथ केक काटकर खुशी मनाई।
रश्मिका ने पैपराजी के साथ काटा केक
रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे ब्राउन स्कर्ट और ब्लैक टॉप पहने दिख रही हैं। काला चश्मा लगाए रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रश्मिका का यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वे पैपराजी से घिरी दिख रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले पैपराजी के साथ केक काटा। इस वीडियो पर फैंस रश्मिका को बर्थडे विश कर रहे हैं। साथ ही उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। खासकर एक्ट्रेस के सिंदूर ने लोगों का खास ध्यान खींचा है।
शादी के बाद पहला बर्थडे मनाएंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना का शादी के बाद यह पहला जन्मदिन होगा, लिहाजा विजय के साथ वे इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करेंगी। बता दें कि 5 अप्रैल 1996 को जन्मीं रश्मिका साउथ की चर्चित एक्ट्रेस हैं, साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। रश्मिका की चर्चित फिल्मों में 'पुष्पा' फ्रेंचाईजी, छावा, एनिमल, गीता गोविंदम और सिकंदर हैं।

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'रणबाली' उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसमें वे शादी के बाद पहली बार विजय देवरकोंडा के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अलावा 'मैसा', 'एनिमल पार्क' और 'पुष्पा 3' भी उनकी झोली में है।