Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper

एलडीएफ और भाजपा अहंकार व सत्ता के नशे में चूर: राहुल गांधी

एलडीएफ और भाजपा अहंकार व सत्ता के नशे में चूर: राहुल गांधी
एलडीएफ और भाजपा अहंकार व सत्ता के नशे में चूर: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केरल में एक रैली के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में बने रहने से दोनों नेताओं में अहंकार आ गया है और वो सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं।
केरल में एक रैली में उन्होंने आरोप लगाया, आज भाजपा, आरएसएस और वाम मोर्चे के बीच संबंध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वाम मोर्चे में ऐसे नेता हैं जो अवसरवादी नहीं हैं, जिन्होंने विचारधारा के लिए कई वर्षों तक काम किया है, और जो निराश, आहत और विश्वासघात महसूस कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने पहले एलडीएफ को वैचारिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनौती दी थी, लेकिन अब उनका दावा है कि मोर्चे का स्वरूप बदल गया है। उन्होंने आगे कहा, एलडीएफ का पूरा नाम क्या है- वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा। अब, स्पष्ट रूप से कहें तो, एलडीएफ में कुछ भी वामपंथी नहीं बचा है। चुनाव के बाद तो इसमें कुछ भी नहीं बचेगा। राहुल गांधी आरोप लगाया कि मैं भाजपा और आरएसएस से लड़ता हूं, वे मुझ पर हमला करते हैं, मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं, मुझसे पूछताछ की जाती है, लेकिन मैं पीछे नहीं हटता।
जब केरल आते तो सब भूल जाते...
राहुल ने आगे कहा कि जब पीएम मोदी केरल आते हैं, तो वह यह सब भूल जाते हैं क्योंकि वह एलडीएफ की मदद करना चाहते हैं। सच्चाई यह है कि वह जानते हैं कि एलडीएफ राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कभी चुनौती नहीं दे पाएगी। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में यहां की दो ननों पर हमला हुआ। मणिपुर में चर्च जलाए गए। मुख्यमंत्री इन सब कामों को अंजाम देने वालों के साथ मिले हुए हैं। जो लोग अल्पसंख्यकों - मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों - पर हमला कर रहे हैं, वे ही मुख्यमंत्री के साथ मिले हुए हैं।