Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
9 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग

उदयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और राज्यपाल कटारिया की मुलाकात, गहनता के साथ हुई दोनों के बीच बातचीत

उदयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और राज्यपाल कटारिया की मुलाकात, गहनता के साथ हुई दोनों के बीच बातचीत
उदयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और राज्यपाल कटारिया की मुलाकात, गहनता के साथ हुई दोनों के बीच बातचीत

 

दैनिक सम्राट संवाददाता
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान की पूर्व मुख्यमत्री वसुंधरा राजे की मंगलवार उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने बातचीत की और उसके बाद दोनों रवाना हो गए। डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वसुंधरा राजे जब एयरपोर्ट पहुंची, तब ही पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे थे। इस दौरान कटारिया और राजे की मुलाकात हुई। करीब दस मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद कटारिया चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए और राजे बांसवाड़ा के लिए।
एयरपोर्ट पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, भाजपा नेता अतुल चंडालिया सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने राजे का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य रणधीर सिंह भींडर, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व विधायक वंदना मीणा, पूर्व सांसद अर्जुन मीणा, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर, पूर्व उपमहापौर महेंद्र सिंह शेखावत, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र सामर, प्रेम ओबरवाल आदि ने भी राजे की अगवानी की।