Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

बेंगलुरु में एनएसयूआरई रिलायबल पावर सॉल्यूशन ने लॉन्च किए नए एडवांस्ड पावर प्रोडक्ट

बेंगलुरु में एनएसयूआरई रिलायबल पावर सॉल्यूशन ने लॉन्च किए नए एडवांस्ड पावर प्रोडक्ट
बेंगलुरु में एनएसयूआरई रिलायबल पावर सॉल्यूशन ने लॉन्च किए नए एडवांस्ड पावर प्रोडक्ट

दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल)।
एनएसयूआरई पावर ने बेंगलुरु में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने नए एडवांस्ड पावर और एनर्जी सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इस अवसर पर देशभर से डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, बिजनेस पार्टनर, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कंपनी ने भरोसेमंद, इनोवेटिव और ग्राहक-केंद्रित प्रोडक्ट्स के माध्यम से पावर एवं एनर्जी सॉल्यूशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, बेहतर परफॉर्मेंस और मजबूत सर्विस सपोर्ट के साथ उच्च गुणवत्ता वाले समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट्स को बेहतर दक्षता, टिकाऊपन और भरोसेमंद प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह लॉन्च आधुनिक ऊर्जा जरूरतों के लिए उन्नत पावर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम मेरियट होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने नए उत्पादों की विशेषताओं, उपयोगिता और बाजार संभावनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कंपनी की प्रबंधन टीम के सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें निदेशक चंद्रकांत रामलिंगम, वीपी (सेल्स एवं मार्केटिंग) मृदुल कांत श्रीवास्तव, परियोजना प्रमुख वीरराघवन वी, प्लांट प्रमुख एम. नागभूषण रेड्डी, प्लांट इंजीनियरिंग एवं परियोजना प्रमुख श्री एसएस निंबल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी) एवं आरएंडडी प्रमुख एस जयकुमार तथा ऊर्जा भंडारण सलाहकार रेजी कुमार पिल्लई शामिल रहे।