Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
19 मई 2026
Epaper

वीडी सतीशन सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने, राज्यपाल ने पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा पूरी कैबिनेट (20 मंत्रियों) को शपथ दिलाई।

ऐसा 64 साल के बाद हुआ। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।

कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैबिनेट में 14 नए चेहरे

केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।

कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।

CM सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की, 5 बड़े फैसले

शपथ ग्रहण के बाद CM सतीशन ने कैबिनेट की पहली बैठक की। इस दौरान कई बड़े फैसले किए गए।

  • 15 जून से महिलाएं KSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • राज्य के बुज़ुर्गों के लिए एक विशेष विभाग बनाने की घोषणा की गई।
  • आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं का मानदेय 3,000 रुपए बढ़ाया गया है।
  • 2023 में 'नव केरल यात्रा' के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।
  • राज्य की वित्तीय स्थिति और राजकोष पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया जाएगा।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

शपथ लेने के बाद जब सतीशन राहुल के पास गए तो उन्होंने गले लगाकर बधाई दी और कान में कुछ कहा।

राहुल से मिलने के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

राहुल से मिलने के बाद सतीशन खड़गे, CM सिद्धामैया, CM रेवंत रेड्‌डी, वेणुगोपाल, पिनराई विजयन, CM सुक्खु और डीके शिवकुमार से मुलाकात की।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कई बार तौलिए से पसीना पोंछते नजर आए।