दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के नए नेतृत्व के चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री पद की बुधवार को शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार के लिए अपने मंत्रिमंडल में राजनीतिक और सामाजिक समीरकणों में संतुलन बनाने की चुनौती है। इसके मद्देनजर ही कांग्रेस हाईकमान ने शिवकुमार तथा निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ नई कैबिनेट के स्वरूप पर मंत्रणा की।
शिवकुमार के सीएम बनने के साथ 2-3 डिप्टी
सिद्धरमैया के समर्थकों को भी नई सरकार में समायोजित किए जाने के पुख्ता संकेत हैं। वहीं सियासी-सामाजिक समीकरण साधने के लिए दो से तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया संग हुई बैठक में नई कैबिनेट के चेहरों पर मंत्रणा हुई। खरगे के साथ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में मौजूद थे।
समझा जाता है कि कांग्रेस हाईकमान ने वादे के अनुरूप सिद्धरमैया को आश्वासन दिया है कि सूबे में उनके अहिंदा सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखते हुए मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों को उचित भागीदारी दी जाएगी। इस बैठक के बाद नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर सिद्धरमैया तथा शिवकुमार की केसी वेणुगोपाल तथा सुरजेवाला संग अलग बैठकें भी हुई। चूंकि कर्नाटक की सरकार में मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री ही हो सकते हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि उनके साथ 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
आज 10 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ डीके शिवकुमार, जी परेमश्वर को मिल सकती है डिप्टी सीएम की कमान
आज 10 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ डीके शिवकुमार, जी परेमश्वर को मिल सकती है डिप्टी सीएम की कमान