पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल को बताया अहम भागीदार
दैनिक सम्राट संवाददाता
नई दिल्ली। नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामीछने ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने नेपाल को भारत का प्राथमिकता वाला साझेदार बताया और कहा कि नई दिल्ली इस देश की नई सरकार के साथ सहयोग के लिए उत्सुक है।
प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लामीछने से मिलकर
प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि मैं साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूं।
आगे कहा कि नेपाल हमारी पड़ोसी पहले नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला साझेदार है और हम दोनों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी और लामीछने की मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे।
लामीछने की अगुआई में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर है।
नेपाल ने कहा- हमारी पहली प्राथमिकता पड़ोस वाली, बहुआयामी संबंध ऊंचाईयों पर जाएंगे
नेपाल ने कहा- हमारी पहली प्राथमिकता पड़ोस वाली, बहुआयामी संबंध ऊंचाईयों पर जाएंगे