Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
21 मई 2026
Epaper

सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे: विधायक महेंद्रपाल मीना

सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे: विधायक महेंद्रपाल मीना
सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे: विधायक महेंद्रपाल मीना

पंचायत समिति में संध्या चौपाल के साथ ग्राम रथ कार्यक्रम का समापन

चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
दैनिक सम्राट संवाददाता
जमवारामगढ़ (अंकिता शर्मा)।
राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आमजन तक पहुंचाना सरकारी तंत्र का मुख्य उद्देश्य है तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहे। यह बात विधायक महेंद्रपाल मीना ने मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश भाग कृषि आधारित है और किसानों के हित में सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में संयुक्त रूप से नौ हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जा रही है। 
इसके अलावा तारबंदी, पाइपलाइन, फव्वारा, कृषि यंत्रों, फार्म पॉण्ड एवं सोलर कृषि कनेक्शन पर अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को खाद-बीज एवं अल्पकालीन फसली ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं पॉली हाउस और ग्रीन हाउस पर भी सब्सिडी दी जा रही है।भाजपा जिला महामंत्री मोहन लाल वर्मा तथा भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सीताराम छापोला ने विभागवार योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सहायक कृषि अधिकारी गौरीशंकर गुर्जर ने कृषि विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि सीडीपीओ अनसूया पारीक ने लाडो प्रोत्साहन योजना, पूरक पोषाहार तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में मोबाइल की लत से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी रमेश मीना, भाजपा विधानसभा प्रभारी जगदीश नोनपुरा, जिला मंत्री राजेंद्र शर्मा, ग्राम सेवा सहकारी समिति सायपुरा अध्यक्ष कैलाश गुवारडी, दीपक शर्मा, बीसीएमओ डॉ. एनके कोठीवाला सहित ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कला जत्था ने बांधा समां: ग्राम रथ कार्यक्रम के समापन अवसर पर कला जत्था के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण पैदा किया।
संध्या चौपाल में ग्रामीणों की कमी खली: पंचायत समिति स्तर पर आयोजित समापन कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। चौपाल में जहां ग्रामीणों की भागीदारी अपेक्षित थी, वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी ही मौजूद नजर आए।