Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
14 मई 2026
Epaper

कोटा सरकारी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत का मामला, मेडिकल कॉलेज के बाहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

कोटा सरकारी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत का मामला, मेडिकल कॉलेज के बाहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
कोटा सरकारी अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत का मामला, मेडिकल कॉलेज के बाहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने कहा- प्रशासन की घोर लापरवाही नहीं, यह हत्या है 
दैनिक सम्राट संवाददाता
इटावा (ओमप्रकाश जगरोटिया)।
मेडिकल कॉलेज कोटा में विगत दिनों से प्रसूताओं के जीवन के साथ हो रहे खिलवाड़ और अस्पताल प्रशासन की आपराधिक लापरवाही से दो प्रसूताओं की मौत के मामले में को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राखी गौतम, भानूप्रताप की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने 8 मई शुक्रवार मेडिकल कालेज के सामने दोपहर 3.30 बजे धरना देकर सरकार को घेरते हुए मेडिकल कॉलेज के बाहर उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया तथा सरकार की नींद जगाने के लिए 10 मुखी रावण रूपी सरकार के पुतले का दहन किया गया 10 मुखी पुतले में एक ओर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्थानीय विधायक संदीप शर्मा, चिकित्सा मंत्री, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के चेहरे थे। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रधानाचार्य, अस्पताल अधीक्षक सहित पूरे अस्पताल प्रशासन के चेहरे लगाए गए। 
राखी गौतम की अगुवाई में महिलाओं ने लोकल जनप्रतिनिधियों एवं सरकार को चूडिय़ां भेंट की: इस मौके पर धरने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही नहीं, सीधी सीधी हत्या है। चिकित्सा मंत्री को शायद पता ही नहीं कि वह राजस्थान सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री हैं या फिर उनके पास अभी तक पर्ची नहीं पहुंची कि घटनास्थल पर पहुंचें। अस्पताल के प्रधानाचार्य ने एक मौत के बाद भी नही जागे और दूसरे दिन दूसरी प्रसूता की मौत का इंतजार करते रहे उसकी भी मौत हो गयी विधायक के दौरे पर विधायक और प्रधानाचार्य खिलखिलाते नजर आए - इससे साफ है कि इन्हें माताओं की मौत और बच्चों के अनाथ होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 
राखी गौतम ने कहा हमने प्राचार्य के समक्ष मृतक पीडि़त मरीजो के पक्ष में पांच मांगे रखी थी पहली दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो, इस्तेमाल की गयी मेडिसिन को जब्त कर जांच की जाय,उच्चस्तरीय मजिस्ट्रेट जांच हो, मृतक के परिजन को 10 लाख का मुआवजा, लापरवाही के चलते गंभीर रूप से ग्रसित हुई महिलाओं को पांच लाख का मुआवजा मिले और उनका पूरा इलाज फ्री हो यह मांगे रखी थी लेकिन सोई हुई सरकार और अस्पताल व जिला प्रशासन के अभीतक जू नही रेंगी है राखी गौतम ने कहा कि सरकार की अनदेखी और अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते मौते हुई है इसकी समस्त जिम्मेदारी मौत का तांडव देख रही राज्यसरकार की अनदेखी है इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
कोटा जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को अभी तक आलाकमान से निर्देशित नहीं किया गया है कि कोटा प्रवास पर जाएं और मामले का संज्ञान लें। क्या भाजपा आलाकमान के आदेश के बिना कोटा की माताओं की मौत पर भी संज्ञान नहीं लेगी यह लापरवाही पूर्ण रूप से अस्पताल प्रशासन और सरकार की है। इसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाकर ही रहेंगे। हमारे पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कमेटी घटित कर निर्देश दिए हैं हम दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देंगे। देहात अध्यक्ष भानूप्रताप ने कहा कि हमने सरकार और अस्पताल प्रशासन को कुंभकरण की नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए विगुल बजाय है लेकिन सरकार ने अभी तक किसी को वास्तू स्थिति को पता करने या मामले की जांच के लिए किसी को नही भेजा है यह सोचनीय गंभीर विषय है।
विधायक चेतन पटेल ने कहा कि दो मोते होने के बावजूद सरकार ने अभी तक किसी भी मामले में संज्ञान नही लिया क्या सरकार को ओर मोतो का इंतजार है उन्होंने कहा कि उक्त मामले में कांग्रेस चुप नही बैठेगी और उग्र आंदोलन करना पड़े पीछे नही हटेंगी।
लाड़पुरा प्रधान रहे नईमुद्दीन गुड्डू ने कहा कि डॉक्टर को मरीज भगवान मानते हैं उनको इनके कारनामो से पता चल रहा है कि यह मोत के सौदागर है इनके कारनामो की उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्यवाही होनी चाहिए ताकि पीडि़तों को न्याय मिल सके। 
सह प्रभारी धर्मराज मेहरा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी चिकित्सा व्यवस्था में पूर्णतया फैल है घटना की न्यायिक जाँच होनी चाहिए
रामगंजमंडी विधायक प्रत्याशी रहे महेन्द्र सिंह राजौरिया ने कहा कि लापरवाही के चलते प्रसूताओं की मोते हुई है शीघ्र न्यायिक जांच होकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही एवं पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। धरने के संचालन कांग्रेस महासचिव डॉ विजय सोनी ने किया डॉ विजय सोनी ने बताया धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,पूर्व विधायक पूनम गोयल , पीसीसी सचिव शिवराज गुंजल, कैथून नगर पालिका चेयरमैन आयना महक, निवर्तमान महापौर पवन मीणा , सोनू कुरैशी,  उपाध्यक्ष जगदीश ठाड़ा,राधेश्याम वर्मा,श्याम गौतम,उपाध्यक्ष अनुराग गौतम,एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, हरपाल राणा,महिला कांग्रेस गायत्री मीणा , महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमन मठ सिंघला , ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल , मालती शर्मा , शकुंतला जोशी , रेहाना अंसारी , बुलबुल पंवार , लक्ष्मी तंवर , स्वाति अग्रवाल , शशि प्रभा , रुचि अग्रवाल , शबनम अंसारी , नसीम बेगम , अंजू मेहरा , विमला मीणा , प्रवीन अंसारी , चंदा शर्मा , शहर जिला उपाध्यक्ष सुभाष सैनिक , महासचिव पं लालचंद्र वर्मा , बबलू कसाना, खेमराज टीटू, सचिव योगेश विजय, संजय जैन, वसीम भाटी , योगेश चावला, राहुल पुरुस्वानी, मुरली महावार, हेमंत चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष जयेश शृंगी, अनूप मेहरा, महेंद्र गुर्जर, ओम प्रकाश बैरवा, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक मेघवाल, परस राम बैरवा, जवाहर बाल मंच अध्यक्ष शुभम खुराना, खेल प्रकोष्ठ अध्यक सोनू अब्बासी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जुबेर अहमद, कच्ची बस्ती प्रकाश अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, नरोत्तम शर्मा, कानूनी विभाग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पदम गौतम, आदिवासी कांग्रेस अध्यक कामेंद्र मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय पंडित, एससी प्रकोष्ठ प्रदेशसचिव पारस वर्मा, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शिव कुमार सोनी, सचिव प्रदीप यादव, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज भार्गव, सचिव गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चेतन सोलंकी, मयंक शर्मा, धर्मवीर मेघवाल
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चार सदस्यों की कमेटी की घटित: पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दो प्रसूताओं के मोतो के मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यों की कमेटी बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने बताया चार सदस्य कमेटी में पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा, विधायक डूंगर राम गेदर, पीसीसी महासचिव कोटा जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज, डॉ विकास महला प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कमेटी के सदस्य अस्पताल एवं पीडि़त परिवार से मिलकर अपनी जांच 3 दिवस के अंदर रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौैंपेंगे।