पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए, नॉर्वे-डेनमार्क, आइसलैंड और फिनलैंड के पीएम से मिले
ओस्लो। मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का सम्मान के नरजिए से भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार हैं।
नॉर्डिक देशों में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन शामिल हैं। पीएम ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह साझेदारी और आगे बढ़ेगी।
इससे पहले मोदी ने नॉर्वे के पीएम योनास गार स्टोरे, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन म्योल फ्रॉस्टाडोटिर से भी मुलाकात की।
इस समिट का मकसद भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करना था। मोदी नॉर्वे की यात्रा पूरी करने के बाद इटली के लिए रवाना हो गए हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे का अंतिम चरण है।
भारत-फिनलैंड का आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट
पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑरपो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), 5-6 प्रतिशत, क्वांटम टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष, रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों देशों ने साल 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने का टारगेट रखा। साथ ही भारत और फिनलैंड ने सितंबर 2026 में गुजरात के गांधीनगर में जॉइंट तौर पर ‘वल्र्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम’ आयोजित करने का ऐलान किया। अभी भारत-फिनलैंड का आपसी व्यापार करीब 18 हजार करोड़ रुपए है।
पीएम मोदी ने कहा- भारत के नॉर्डिक देशों से संबंध मजबूत हो रहे
पीएम मोदी ने कहा- भारत के नॉर्डिक देशों से संबंध मजबूत हो रहे