RBSE 12th Result: बेटियों ने रचा इतिहास, साइंस में जयपुर के सोनू मेहरा ने 99.80% नंबर के साथ राजस्थान में टॉप किया
जयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान, कॉमर्स और आट्र्स का रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस में जयपुर के सोनू मेहरा ने 99.80% नंबर के साथ राजस्थान में टॉप किया है। सोनू के पिता विनोद मेहरा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और इमारतों में कलर-पेंट करने का काम करते हैं।
सोनू मेहरा 7वीं तक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। 8वीं क्लास में सरकारी स्कूल में एडमिशन लिया था। सोनू का IAS बनने का सपना है।
साइंस स्ट्रीम में ही जयपुर की रहने वाली वर्षा शर्मा ने 99.20% हासिल किए है। वर्षा शर्मा राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट है। उनके केमेस्ट्री और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर आए है।
आट्र्स में जयपुर की नव्या मीणा ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल कर राजस्थान टॉप किया है। नव्या सरकारी स्कूल की स्टूडेंट है।
मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची
जयपुर के विभिन्न स्कूलों से उभरते सितारों की सूची लंबी है। रिया चौधरी (विज्ञान): 98.80% अंक, भविष्य में डॉक्टर बनने का लक्ष्य। तान्या अग्रवाल (कॉमर्स): 98.20% अंक। रोहित शर्मा (विज्ञान): 98.20% अंक (मैथ्स और इंग्लिश में 100/100)। युवराज रजवानिया (विज्ञान): 97.80% अंक (गणित में 100/100)। सान्या गुप्ता (विज्ञान): 98.40% अंक (फिजिक्स और बायोलॉजी में 100/100। शिवानी मीणा (आर्ट्स): राजकीय स्कूल, जमवारामगढ़ की छात्रा, जिन्होंने 97.40% अंक लाकर साबित किया कि नियमित पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है।
जयपुर जिले का विश्लेषण
पिछले वर्ष (2025) की तुलना में जयपुर जिले के प्रदर्शन में इस बार काफी सुधार देखने को मिला है। पिछले साल जयपुर कई श्रेणियों में पिछड़ गया था, लेकिन इस बार आंकड़ों ने नई कहानी लिखी है।
विज्ञान: जयपुर में 33,929 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
कला: 31,112 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
कॉमर्स: 6,699 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने भी फोन कर नव्या को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने अच्छे नंबर हासिल किए है। इनमें आयुष अग्रवाल की 97% और उनके भाई पियूष अग्रवाल की 96.4% बनी है। वे किस्टल कॉन्वेट स्कूल के स्टूडेंट है।
1. आट्र्स में राजस्थान टॉप करने वाली नव्या मीणा किशनगढ़-रेनवाल के लूणियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की स्टूडेंट है। उनके स्कूल के 47 स्टूडेंट की फर्स्ट डिवीजन आई है, जिसमें भी 19 स्टूडेंट ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
2. इस बार विज्ञान विषय का रिजल्ट 96.23% रहा और 93.64% कॉमर्स का रिजल्ट रहा। कला वर्ग का रिजल्ट 97.54% रहा। वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 97.20% रहा। इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर के कुल 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
3. पहली बार मार्च में 12वीं का रिजल्ट जारी बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ था।
साल 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम में जयपुर अन्य जिलों से काफी पिछड़ा साबित हुआ था। जयपुर जिला कॉमर्स में 17वें, कला वर्ग में 26वें और विज्ञान में 26वें स्थान पर रहा था।
कला वर्ग में जयपुर का परिणाम 97.53%, विज्ञान में 98.17% और कॉमर्स का 99.25% रहा था। साल 2024 के मुकाबले विज्ञान के परिणाम में 0.76%, कॉमर्स में 0.54% और कला के परिणाम में 3.06% की बढ़ोतरी हुई थी।