तहसीलदार और दलाल को 1,50000 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया

तहसीलदार और दलाल को 1,50000 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया

दैनिक सम्राट संवाददाता
अलवर (भंवर सिंह)। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुए बसंत कुमार परसोया हाल तहसीलदार गोविंदगढ़ जिला अलवर को एवं उसके रिश्वत लेते हुए दलाल रवि उर्फ रिंकू हाल केयर टेकर गोविंदगढ़ फार्म हाउस ग्राम सिरसार तहसील गोविंदगढ़ जिला अलवर को प्राइवेट व्यक्ति द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी अलवर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को वसीयत के आधार पर उसकी मौसी (ताईजी) के हिस्से की जमीन को परिवादी के नाम करवाने के लिए तहसील में परिवादी द्वारा तहसीलदार गोविंदगढ़ के पास कागजात पेश किए तो उन्होंने फाइल को अपने पास रख लिया और उस पर सुनवाई शुरू कर दी।


उक्त भूमि को परिवादी के हक में करने के लिए दलाल श्री रवि उर्फ रिंकू के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
13 मार्च को सत्यापन कर आरोपी तहसीलदार आरोपी दलाल रवि उर्फ रिंकू के कहने पर गोविंदगढ़ के ग्राम सिरसार स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर परिवादी से बातचीत कर 3,50,000 रुपए की मांग करना पाया गया।


जिस पर अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ के सुपरविजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी रंजीत खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रैप कार्यवाही करते हुए श्री बसंत परसोया हाल तहसीलदार गोविंदगढ़ जिला अलवर के लिए उसके दलाल श्री रवि उर्फ रिंकू हाल प्राइवेट व्यक्ति के माध्यम से परिवादी से पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा बसंत परसोया तहसीलदार को तहसील कार्यालय गोविंदगढ़ से भी गिरफ्तार किया गया।

2 hours ago राजस्थान