दैनिक सम्राट संवाददाता
गांधीनगर। अमित शाह ने गुरुवार को गांधीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल चुनावों के परिणामों का जिक्र किया और कहा- बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महज सात दिनों में 600 हेक्टेयर जमीन बीएसएफ को सौंप दी है। हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हर घुसपैठिए को देश से बाहर निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा- पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं। मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद से अपने देश वापस लौट जाओ। शाह ने बताया कि अगर लोग अपने आप वापस जाने में असफल रहते हैं, तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा सिर्फ लोगों को स्वदेश लौटाना है। आईडी पहचान अभियान शुरू होने से पहले कई लोग वापस चले जाएंगे, यह उम्मीद है।
जल्द होगा शुरू होगा बांग्लादेश
सीमा पर बाड़ लगाने का काम
गृहमंत्री ने कहा- पश्चिम बंगाल में नवगठित बीजेपी सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम को मजबूत करने के लिए सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है। बीजेपी ने राज्य में बॉर्डर पर बाड़ लगाने के काम में तेजी लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है।
उन्होंने कहा- हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे।
राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने 26 मई को एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जिससे घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। अब कई घुसपैठिए भारत छोडऩे पर मजबूर हो गए हैं।
अमित शाह ने सीमावर्ती जिलों के लिए 360 डिग्री सुरक्षा मॉडल का भी जिक्र किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों को तुरंत तोड़ा जाए। इस तरह की कार्रवाई से घुसपैठियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उन्हें भारत में रहने का कोई मौका नहीं मिलेगा।
अहमदाबाद में दो हॉस्टल वाले
कैंपस का उद्घाटन किया
इसके बाद अमित शाह ने अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर स्थित सोला उमियाधाम परिसर में पाटीदार समुदाय के युवाओं के लिए नवनिर्मित जेएस पटेल कुमार हॉस्टल और तपस्विक कुमार पटेल गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया।
करीब 43 लाख वर्ग फीट के इस कैंपस में ये हाईटेक हॉस्टल, उच्च शिक्षा के लिए आने वाले लगभग 1600 स्टूडेंट्स को पढा़ई के साथ-साथ रहने खाने-पीने और खेलकूद की सुविधाएं प्रदान करेगा और यूपीएससी-जीपीएससी की तैयारी के लिए विश्व स्तरीय शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित वरिष्ठ नेता और पाटीदार समुदाय के प्रमुख, ऊंझा कड़वा पाटीदार समुदाय के उमिया माताजी संस्थान द्वारा तैयार की गई इस विशाल परियोजना के उद्घाटन में उपस्थित थे।
घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी- अपने देश लौट जाओ, नहीं तो बाद में सरकार करेगी कार्रवाई
घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी- अपने देश लौट जाओ, नहीं तो बाद में सरकार करेगी कार्रवाई