Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 मई 2026
Epaper

भाजपा महिला मोर्चा में रजनी सोनी को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

भाजपा महिला मोर्चा में रजनी सोनी को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भाजपा महिला मोर्चा में रजनी सोनी को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरूंगी -  रजनी सोनी
दैनिक सम्राट संवाददाता

इटावा (ओमप्रकाश जगरोटिया)। इटावा नगरपालिका की अध्यक्ष रजनी सोनी को मंगलवार को घोषित भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारणी में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनको महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर की सहमति से प्रदेश महिला मोर्चा में प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का आभार जताया है। 
नियुक्ति की घोषणा के बाद नगरपालिका अध्यक्ष रजनी सोनी का भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के लोगों ने आवास पर स्वागत किया। इस अवसर पर सोनी ने  कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरूंगी वही उन्होंने जो भरोसा पार्टी ने उन पर जताया उसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का आभा व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है। उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की रीति नीति के साथ प्रदेश ओर केंद्र की योजनाओं को घर घर पहुंचाए ओर नगरीय ओर पंचायत चुनावों में प्रदेश में भाजपा के बोर्ड बने उसके लिए जुट जाए। 
कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किया स्वागत: नपा अध्यक्ष रजनी सोनी को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी में प्रवक्ता बनाए जाने के बाद पीपल्दा पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा,  मार्केटिंग अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा, ढीपरी चम्बल भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश नागर, पुर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु गोयल,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा एडवोकेट सुरेंद सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, भवानी शंकर सोनी काका, भाजपा मण्डल प्रतिनिधि राजेन्द बैरवा, महावीर सुमन, गंगाधर नागर, धीरेंद्र कुशवाह, दीपक सोनी, अशोक मित्तल, बंटी सुमन, कैलाश आर्य, अंकुर सोनी, रामावतार पंकज, रूबी साहनी, चंदा देवी, बबीता कुमारी, प्रतिमा मीना, इन्द्रा बाई ,बीना देवी, हीरा बाई सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का उनकी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई ।