Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

जयपुर में भूमाफियाओं का बढ़ता दबदबा, लोगों को डरा-धमकाकर कर रहे प्लाटों पर अवैध कब्जा

जयपुर में भूमाफियाओं का बढ़ता दबदबा, लोगों को डरा-धमकाकर कर रहे प्लाटों पर अवैध कब्जा
जयपुर में भूमाफियाओं का बढ़ता दबदबा, लोगों को डरा-धमकाकर कर रहे प्लाटों पर अवैध कब्जा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भूमाफियाओं के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति हो रही बोनी साबित

दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर।
जयपुर में भूमाफियाओं ने अपना इतना दबदबा बना लिया है कि उनमें किसी तरह के कानून का डर नहीं रह गया है। वे मनमाने तरीके से लोगों की जमीनों एवं प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। सामने वाली पार्टी या तो उनसे राजीनामा कर लेती है और या नहीं करती है तो भूमाफिया अपने गुंडों से जमीन मालिक की पिटाई करवा देते हैं या पैसों की डिमांग करते हैं। अगर देखा जाए तो अब भूमाफिया लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भूमाफियाओं के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति भी बोनी साबित हो रही है। 
अभी नया ताजा मामला श्याम नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें श्याम नगर थाना क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा मकान का ताला तोडक़र कब्जा करने, तोडफ़ोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। हालांकि मामले को तुल पकड़ते देख पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
एडवोकेट कमलेश शर्मा ने बताया कि मेरे मुव्वकिल गौतम विहार कॉलोनी, गजसिंहपुरा निवासी आनंद शर्मा ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1996 में तोपखाना देश गृह निर्माण सहकारी समिति से भूखंड संख्या 111/120, 112/119 सहित कुल 2621.94 वर्गगज भूमि खरीदी थी, जहां वह परिवार सहित निवास कर रहे हैं। मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन भी लगे हुए हैं। एफआईआर के मुताबिक 10 मई 2026 की रात करीब 12 बजे आरोपी संदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह सहित 20-25 लोग कथित रूप से मकान पर पहुंचे और मेनगेट का ताला तोडक़र अंदर घुस गए। 
आरोप है कि आरोपियों ने मकान में रखा करीब 10 लाख रुपए मूल्य का मार्बल और अन्य सामान तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही परिवार के साथ मारपीट भी की गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी गैंग बनाकर वसूली का काम करते हैं और जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूखंड को लेकर पूर्व में वर्ष 2017 में भी एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में पेश की गई थी और उसे स्वीकार कर लिया गया था। श्याम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 189(2), 191(2), 190, 115(2), 329(3), 324(4) (5) और 331 (6) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव को सौंपी है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें संदीप कुमार, अभिषेक कस्वां और नौसाद खान हैं। पुलिस ने मौके से कंटेनर और निर्माण सामग्री भी जब्त की है। 
एफआईआर के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर कार्य करते हैं और मोटी रकम वसूली के लिए विवादित संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश करते हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना था कि पुलिस चाहती तो तत्काल कार्रवाई कर सकती थी। हालांकि बाद में श्याम नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।