बक्सर। जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के बीच हुई प्रेम विवाह की अनोखी घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां की रहने वाली संध्या देवी (पहले से विवाहित) और रूबी कुमारी ने सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर एक-दूसरे से शादी कर ली।
संध्या देवी की शादी वर्ष 2010 में अतवारु यादव से हुई थी, जो बाहर निजी नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं-12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा। रूबी कुमारी अविवाहित हैं और उनके पिता का नाम मनोज शाह है। दोनों की हाल ही में मुलाकात हुई थी।
साथ में वीडियो बनाती थी दोनों महिलाएं
पिछले करीब 15 दिनों से वे साथ वीडियो बनाती थीं, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुआ। सामाजिक मान्यता देने के लिए दोनों उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर में जाकर विधि-विधान से विवाहित हुईं।
इसके बाद बक्सर लौटकर उन्होंने रामेश्वर नाथ मंदिर में माला बदलकर रस्म पूरी की, जिसमें कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे।