Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
7 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक, विधानसभा का बेरियर तोडक़र अंदर घुसा शख्स, गुलदस्ता रखा और भाग गया, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक, विधानसभा का बेरियर तोडक़र अंदर घुसा शख्स, गुलदस्ता रखा और भाग गया, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक, विधानसभा का बेरियर तोडक़र अंदर घुसा शख्स, गुलदस्ता रखा और भाग गया, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी सुरक्षा चूक की घटना सामने आई। एक मास्क लगाए हुए व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद टाटा सिएरा कार से तेज रफ्तार में गेट नंबर 2 तोड़कर परिसर में घुसा।

यह गेट वीआईपी एंट्री के लिए इस्तेमाल होता है, जहां सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। कार ने बैरिकेडिंग और लोहे के गेट को रैम कर तोड़ा, जिससे सुरक्षा बल तुरंत अलर्ट हो गए, लेकिन कार की गति तेज की वजह से उन्हें रोक नहीं पाया।

कार अंदर घुसने के बाद आरोपी ने विधानसभा परिसर में फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इसके बाद वह कार में बैठकर भाग निकला। पूरा घटनाक्रम करीब 5 मिनट का था। परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार की ओर दौड़ लगाई, लेकिन व्यक्ति फरार हो गया।

गेट नंबर-2 से ही आरोपी हुआ फरार

आरोपी गेट नंबर-2 से ही भाग गया था। बाहर निकलने के बाद गाड़ी को दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ जाते देखा गया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और रूप नगर से गाड़ी बरामद कर ली गई। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है और गाड़ी वही चला रहा था।

गुलदस्ते में कोई विस्फोटक नहीं मिला

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और गुलदस्ते की जांच की। जांच में कोई बम, विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने पूरे मामले को सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू कर दी है। वाहन की तलाश राजधानी में विभिन्न स्थानों पर चल रही है। मामले में कार को जब्त कर लिया गया है और तीन की गिरफ्तारी हो गई है।