Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper

आर्टेमिस-2 मिशन के एस्ट्रोनॉट ने खींचीं पृथ्वी की शानदार तस्वीरें, ऐसी दिखती पृथ्वी 1.8 लाख किलोमीटर दूर से

1.8 लाख-किलोमीटर दूर से कैसी दिखती है पृथ्वी

; 1972 के बाद पहली बार चांद के करीब जा रहे इंसान
नई दिल्ली। नासा के आर्टेमिस-2 मिशन के तहत चंद्रमा की ओर जाते हुए चार अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी की शानदार तस्वीरें खींचीं हैं। पृथ्वी नीले रंग में बेहद खूबसूरत दिख रही है। एक फोटो में पृथ्वी का घुमावदार हिस्सा दिखा जबकि दूसरी फोटो में पूरी धरती नजर आई, जिस पर सफेद बादल छाए थे।

मिशन पर गए चार अंतरिक्ष यात्री (3 अमेरिकी, 1 कनाडाई) फिलहाल पृथ्वी से करीब 1.8 लाख किलोमीटर दूर पहुंच चुके हैं। अभी उन्हें 2.4 लाख किलोमीटर और जाना है। वे 6 अप्रैल तक चंद्रमा के पास पहुंचेंगे।
1 अप्रैल को सुबह 4:5 बजे ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद की ओर रवाना हुआ था। 1972 के बाद पहली बार कोई इंसान चांद के करीब जाएगा। हालांकि एस्ट्रोनॉट चांद पर कदम नहीं रखेंगे। वे सिर्फ चांद की कक्षा का चक्कर लगाकर वापस आ जाएंगे।