पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपए और डीजल 520 रुपए के पार
इस्लामाबाद। अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकाबंदी के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने के बाद पाकिस्तान में तेल संकट गहरा गया है। इस संकट से निपटने और आम लोगों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस्लामाबाद में अगले 30 दिनों तक सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आम जनता के लिए फ्री कर दिया गया है। यह सुविधा शनिवार से शुरू होगी।
पेट्रोल 458 रुपए और डीजल 520 रुपए के पार
यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी। अब एक लीटर पेट्रोल 458 पाकिस्तानी रुपए और डीजल 520 रुपये में मिल रहा है। केरोसिन ऑयल भी 457 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ईरान संकट शुरू होने के बाद 6 मार्च को पहले 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई थी। कुल मिलाकर 28 दिनों में पेट्रोल पर 192 रुपए और डीजल पर 239 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी लगाई होने के कारण कई देशों के तेल टैंकर खाड़ी में फंस गए हैं। चीन और भारत जैसे बड़े देशों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन पाकिस्तान के पास स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत पर अंकुश लगाने की जरूरत महसूस की गई।
शहबाज शरीफ का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?
आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्देश पर इस्लामाबाद में सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आम जनता के लिए अगले 30 दिनों तक फ्री कर दिया गया है। यह सुविधा कल यानी शनिवार से लागू होगी। नकवी ने कहा कि इस राहत योजना का खर्च आंतरिक मंत्रालय वहन करेगा, जिसकी अनुमानित लागत 35 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है। पोस्ट के अंत में उन्होंने ट्रंप स्टाइल में लिखा — थैंक यू फॉर योर अटेंशन टू दिस मैटर।
ईरान युद्ध के बीच पाक में तेल संकट गहराया, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान-30 दिनों तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट
ईरान युद्ध के बीच पाक में तेल संकट गहराया, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान-30 दिनों तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट